लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: हेमा मालिनी के लिए वोट मांगने और पर्चा भरवाने मथुरा आएंगे सीएम योगी

By भाषा | Updated: March 23, 2019 14:24 IST

हेमामालिनी ने स्वयं भी हाईकमान से मथुरा की जनता की सेवा करने के लिए एक और मौका देने का आग्रह किया था जिसे पार्टी संसदीय बोर्ड द्वारा स्वीकार कर लिया गया

Open in App
ठळक मुद्देमथुरा में 11 अप्रैल को मतदान होना है। मुख्यमंत्री आदित्यानाथ हेमामालिनी के नामांकन अवसर पर मौजूद रहेंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी द्वारा मथुरा से पुन: उम्मीदवार घोषित की गईं सांसद हेमामालिनी के पक्ष में जनता से वोट मांगने सोमवार को मथुरा आएंगे और यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि भाजपा ने हेमामालिनी को एक बार फिर मथुरा से लोकसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। यहां 11 अप्रैल को मतदान होना है तथा नामांकन भरने की अंतिम तिथि 26 मार्च है।

हेमामालिनी ने स्वयं भी हाईकमान से मथुरा की जनता की सेवा करने के लिए एक और मौका देने का आग्रह किया था जिसे पार्टी संसदीय बोर्ड द्वारा स्वीकार कर लिया गया और पहली सूची में ही उनका नाम सुनिश्चित कर दिया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जन सम्पर्क प्रमुख योगेश गोस्वामी ने कहा, "मुख्यमंत्री सोमवार को पूर्वाह्न हेलीकॉप्टर से मथुरा पहुंचेंगे। वह हेमामालिनी का नामांकन भरवाने के पश्चात वृन्दावन में बांकेबिहारी के दर्शन करेंगे तथा उसके पश्चात जनसभा को संबोधित करेंगे।"

इस संबंध में जिला प्रशासन को भी मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मिल गया है जिसकी पुष्टि सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. मनोज कुमार सिंह ने की है। दूसरी ओर, पार्टी सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक दिन पूर्व 24 मार्च को आगरा और फतहपुर सीकरी के प्रत्याशियों प्रो. एसपी सिंह तथा राजकुमार चाहर के समर्थन में आगरा कॉलेज के मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने इनमें दोनों ही सीटों पर अपने मौजूदा सांसदों के टिकट विभिन्न कारणों के चलते काटकर नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

उनके साथ रेलमंत्री पीयूष गोयल भी पहुंचेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमामालिनी के नामांकन अवसर पर मौजूद रहेंगे तथा उनके पक्ष में सेठ बीएन पोद्दार इण्टर कॉलेज के मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। भाषा सं नेत्रपाल नेत्रपाल

टॅग्स :लोकसभा चुनावयोगी आदित्यनाथमथुराहेमा मालिनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया