लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: वोटरों को जागरुक करने के लिए उठाया गया ये कदम, नेताओं को भी मौजूद रहने के लिए कहा

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 30, 2019 20:22 IST

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर जगरूप सिंह यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को लोकसभा चुनावों की तैयारियों के बारे में आयोजित बैठक में इस बारे में सभी ईआरओ को निर्देश दिये कि वे विशेष रूप से पिछले चुनावों में कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों पर फोकस करते हुए ईवीएम-वीवीपैट मशीनों का प्रदर्शन करे।

Open in App

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जयपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरुक करने के लिए ईवीएम-वीवीपैट मशीनों का सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को निवारू रोड़ स्थित वेयरहाउस से सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों (ईआरओ) को पांच-पांच ईवीएम-वीवीपैट मशीने दी जाएंगी। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी इस अवसर पर आमंत्रित किया गया है। 

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर जगरूप सिंह यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को लोकसभा चुनावों की तैयारियों के बारे में आयोजित बैठक में इस बारे में सभी ईआरओ को निर्देश दिये कि वे विशेष रूप से पिछले चुनावों में कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों पर फोकस करते हुए ईवीएम-वीवीपैट मशीनों का प्रदर्शन करे। उन्होंने मतदाता जागरुकता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत नवाचार अपनाते हुए रैली, दौड़ एवं अन्य गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिये। 

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नाम जोड़ने के लिए प्राप्त आवेदनों के साथ ही दावे-आपत्तियों का भी निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन्स के अनुरूप निस्तारण करते हुए सूचनाएं ईआरओ-नेट पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए। 

इसके अलावा पोर्टल पर बीएलओं-सुपरवाइजर की सूचनाएं अद्यतन करने, मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करने, क्रिटीकल मतदान केन्द्रों का चयन करने और विधानसभा स्तर पर बूथ मैनेजमेन्ट प्लान व कम्यूनिकेशन प्लान सहित अन्य प्लान टाइमलाईन के अनुसार तैयार करने के निर्देश दिये गये। 

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रथम) पुखराज सैन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (द्वितीय) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश कुमार मालव, अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) हरि सिंह मीना सहित विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ, एआरओ तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।     

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थानचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया