लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी से बंद कमरे में चर्चा के बाद सीएम नायडू ने पीएम मोदी को कहा, 'महिषासुर', 'दीदी' को बताया 'बंगाल दुर्गा'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2019 08:58 IST

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए यह भी कहा कि उन्होंने स्वतंत्र भारत में ऐसा असफल प्रधानमंत्री नहीं देखा है.

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल की 42 सीटों पर सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पाँच चरणों के चुनाव हो चुके हैं। 12 मई को छठवे और 19 मई को सातवें चरण का चुनाव होना है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना महिषासुर से करते हुए कहा कि देश में शांति के लिए 'बंगाल दुर्गा' (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) को उन्हें हराना होगा. नायडू ने गुरुवार को यह बयान दिया जिस दिन उन्होंने महागठबंधन की भविष्य की योजनाओं पर खड़गपुर में बनर्जी के साथ बंद कमरे में बातचीत की थी.

नायडू के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा ने कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री मानसिक रुग्णता के शिकार हैं और वह चुनाव हार जाने के डर से इस तरह के बयान दे रहे हैं. तेदेपा ने गुरुवार रात को ट्वीट किया था, ''नायडू ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर आलोचना की है. इस बार पश्चिम बंगाल की जमीन से उन्होंने मोदी की आलोचना की है. उन्होंने नरेंद्र मोदी को महिषासुर और ममता बनर्जी को बंगाल की दुर्गा कहा है.''

हिंदू पुराणों के अनुसार देवी दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध किया था. राज्य में विपक्ष के नेता और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी पर निशाना साधते हुए तेदेपा ने नायडू के हवाले से कहा कि भाजपा एक आर्थिक अपराधी का समर्थन कर रही है. ट्वीट में लिखा, ''नरेंद्र मोदी और उनके साथ अमित शाह खुद को तानाशाह समझकर तथा राज्यों पर कब्जे के मकसद से आंध्र प्रदेश में एक कट्टर आर्थिक अपराधी का समर्थन कर रहे हैं.''

नायडू पर पलटवार करते हुए भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कन्ना लक्ष्मीनारायण ने कहा कि राज्य की जनता उन्हें गंभीरता से नहीं लेती. उन्होंने कहा, ''नायडू क्या बोलते हैं, उन्हें समझ नहीं है. नायडू ने मोदी के खिलाफ जितना नकारात्मक प्रचार किया है उतना किसी ने नहीं किया. वह चुनाव हार जाने के डर से इस तरह के बयान दे रहे हैं. वह मानसिक रुग्णता के शिकार हैं.''

नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए यह भी कहा कि उन्होंने स्वतंत्र भारत में ऐसा असफल प्रधानमंत्री नहीं देखा है.

देश की 543 लोकसभा सीटों के लिए 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में मतदान हो रहा है। पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश में सभी सात चरणों में मतदान हो रहा है।

पाँच चरणों के मतदान हो चुके हैं और दो चरणों के बाकी है। छठवें चरण का मतदान 12 मई को और सातवें चरण का मतदान 19 मई को होगा। चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019नरेंद्र मोदीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील