लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा में गठबंधन के बिना दिल्ली में आप की कांग्रेस से नहीं बनेगी बात

By भाषा | Updated: April 7, 2019 05:37 IST

Open in App

आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए शर्त रखते हुए कहा है कि पार्टी कांग्रेस के साथ तभी चुनावी गठबंधन करेगी जब हरियाणा और चंडीगढ़ में भी दोनों दल मिल कर चुनाव लड़ें । आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन के फैसले पर कांग्रेस नेतृत्व द्वारा शनिवार को निर्णायक स्थिति में पहुंचने की सुगबुगाहट के साथ ही दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी ने यह शर्त रख दी है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि आप की तरफ से कांग्रेस नेतृत्व को दो शर्तें रखी गयी हैं। इसमें पहली शर्त यह है कि दिल्ली के साथ हरियाणा और चंडीगढ़ में भी कांग्रेस गठबंधन करे और दूसरा, कांग्रेस को आप के दिल्ली को पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग का समर्थन करना चाहिये। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कांग्रेस खेमे में गठबंधन के मुद्दे पर पिछले दो दिनों से जारी हलचल के मद्देनजर आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय, सांसद संजय सिंह और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के साथ बैठक की।

पार्टी के एक नेता ने बताया, ‘‘कांग्रेस के साथ गठबंधन तभी संभव है जब हरियाणा की दस, दिल्ली की सात और चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर दोनों दल मिल कर चुनाव लड़ें। इसके अलावा कांग्रेस अगर आप के साथ गठबंधन करना चाहती है तो उसे दिल्ली की पूर्ण राज्य की मांग का भी समर्थन करना चाहिये।’’ उल्लेखनीय है कि गठबंधन की शुरुआती पहल के दौर में आप ने दिल्ली के अलावा पंजाब और हरियाणा में भी गठबंधन करने की कांग्रेस के समक्ष पेशकश की थी, लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पहले ही कांग्रेस नेतृत्व को राज्य में पार्टी के मजबूत होने का हवाला देते हुये आप के साथ गठबंधन की जरूरत को सिरे से खारिज कर दिया था।

इसके बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भी पार्टी नेतृत्व को गठबंधन नहीं करने का सुझाव दिया है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार पार्टी में पिछले दो दिनों से आप के साथ गठबंधन के मुद्दे पर पार्टी की प्रदेश और केन्द्रीय नेताओं के बीच विचार मंथन जारी है। इस सिलसिले में कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पी सी चाको ने शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित सहित अन्य नेताओं से मुलाकात कर गठबंधन के बारे में पार्टी नेताओं के बीच आमराय कायम करने की कोशिश की। इसके बाद देर शाम चाको ने हरियाणा में आप को एक सीट देने के मुद्दे पर हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार हुड्डा और तंवर ने पार्टी नेतृत्व को आप के साथ हरियाणा में गठबंधन की जरूरत से दो टूक इंकार कर दिया।

इसके बाद शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सिर्फ दिल्ली में गठबंधन की संभावनायें टटोलने के लिये चाको और दीक्षित सहित अन्य नेताओं के साथ बैठक की। समझा जाता है कि दीक्षित सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं में दिल्ली में आप के साथ गठबंधन पर सहमति बन गयी है। सीटों के बंटवारे को लेकर दीक्षित ने प्रदेश इकाई के नेताओं के साथ बैठक की। इस बीच केजरीवाल ने अकेले दिल्ली में गठबंधन की बात को अस्वीकार करते हुये कांग्रेस नेतृत्व को स्पष्ट कर दिया है कि चंडीगढ़ में कांग्रेस के उम्मीदवार को आप का समर्थन तब ही मिलेगा जब कांग्रेस हरियाणा में उसे तीन सीटों (फरीदाबाद, गुरुग्राम और करनाल) पर समर्थन दे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावआम आदमी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस