लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली में दोपहर एक बजे तक पड़े 34.48 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: May 12, 2019 14:45 IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, केंद्रीय मंत्री एवं चांदनी चौक से भाजपा प्रत्याशी हर्षवर्धन, भूतपूर्व क्रिकेटर एवं पूर्वी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार गौतम गंभीर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के नई दिल्ली से उम्मीदवार अजय माकन तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी शीला दीक्षित ने भी वोट डाला।

Open in App
ठळक मुद्देमतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। राजधानी में 1.43 करोड़ मतदाता हैं जिनमें से 78,73,022 पुरुष और 64,42,762 महिलाएं तथा 669 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल हैं।

 ईवीएम में खराबी की खबरों के बीच राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीटों पर दोपहर एक बजे तक 34.48 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज समेत अन्य हस्तियों ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, केंद्रीय मंत्री एवं चांदनी चौक से भाजपा प्रत्याशी हर्षवर्धन, भूतपूर्व क्रिकेटर एवं पूर्वी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार गौतम गंभीर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के नई दिल्ली से उम्मीदवार अजय माकन तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी शीला दीक्षित ने भी वोट डाला।

पूर्व चुनाव आयुक्त जीवीजी कृष्णमूर्ति (84) ने मयूर विहार इलाके में मतदान किया। वह 1993 से 1999 तक चुनाव आयुक्त थे। कृष्णमूर्ति ने वोट डालने के बाद कहा, ‘‘ भारत दुनिया में सबसे बड़ा और सफल लोकतंत्र है। चुनाव लोकतंत्र के उत्सव हैं।

भारत में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से छेड़छाड़ की शून्य प्रतिशत संभावना है।’’ वीवीआईपी मतदाताओं के इलाके नई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में दोपहर एक बजे तक 28.73 प्रतिशत मतदान हुआ और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर 36 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े। पूर्वी दिल्ली सीट पर 34.40 प्रतिशत, पश्चिमी दिल्ली में 35.06 फीसदी, दक्षिणी दिल्ली में 34.84 प्रतिशत और चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र में 33.10 फीसदी वोट पड़े।

चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि पॉश इलाकों में मतदान कम हो रहा है। शाम चार बजे के बाद संख्या बढ़ने की उम्मीद है। कुछ मतदान केंद्रों पर देर से मतदान शुरू हुआ। शहर के अलग-अलग हिस्सों से ईवीएम में खराबी की भी शिकायतें मिली हैं। राजधानी में 1.43 करोड़ मतदाता हैं जिनमें से 78,73,022 पुरुष और 64,42,762 महिलाएं तथा 669 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल हैं।

ये मतदाता 164 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें 18 महिलाएं शामिल हैं। दिल्ली में 43 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं। निजामुद्दीन ईस्ट की निवासी और बीएड की 23 साल की छात्रा सीता ने कहा, ‘‘ जब मैंने मतदान किया तो मेरे दिमाग में शिक्षा में सुधार का मुद्दा था। शिक्षा ही लोगों के जीवन में बदलाव ला सकती है।’’

कालकाजी निवासी 20 साल की प्रेरणा कपूर ने पहली बार मतदान किया। उन्होंने कहा, ‘‘ चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा बनने के बाद मुझे जिम्मेदारी का एहसास हो रहा है। सबको मतदान करना चाहिए।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष