लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः भुवनेश्वर सीट पर ‘पुआ’ बनाम ‘बोहू’ में जंग, कौन जीतेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2019 20:44 IST

Open in App
ठळक मुद्देभुवनेश्वर लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 23 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे। ‘पुआ’ हैं बीजू जनता दल के उम्मीदवार अरुप पटनायक और ‘बोहू’ हैं भाजपा की प्रत्याशी अपराजिता सारंगी

ओडिशा की भुवनेश्वर लोकसभा सीट पर मुख्य चुनावी मुकाबला दो पूर्व अधिकारियों के बीच है। इनमें से एक को ओडिया भाषा में ‘पुआ’ यानी बेटा और दूसरे को ‘बोहू’ यानी बहू कहा जा रहा है।

इनमें ‘पुआ’ हैं बीजू जनता दल के उम्मीदवार अरुप पटनायक और ‘बोहू’ हैं भाजपा की प्रत्याशी अपराजिता सारंगी। इनमें एक साझी बात यह है कि दोनों ने बतौर सरकारी अधिकारी एक लंबा कार्यकाल बिताया है।

ओडिशा के ‘पुत्र’ पटनायक मुंबई पुलिस प्रमुख जैसे चर्चित पद पर रह चुके हैं और उनका अधिकांश जीवन महाराष्ट्र में बीता है। वहीं, ओडिशा की ‘बोहू’ सारंगी ने 19 साल तक ओडिशा में अपनी सेवाएं दी हैं।

उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए छह महीने पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा से त्यागपत्र दे दिया था। यहां की राजनीति की नब्ज पकड़ने वाले मानते हैं कि इन दो पूर्व अधिकारियों के बीच ही चुनावी हार-जीत का फैसला होगा। कांग्रेस ने भुवनेश्वर सीट माकपा को दी है और उसने यहां से पुराने कम्युनिस्ट जनार्दन पति पर दांव खेला है।

कुल 14 उम्मीदवार मैदान, कौन जीतेगा

इन तीनों के अलावा 11 और उम्मीदवार भी चुनावी सरगम में अपना सुर लगा रहे हैं। वामपंथी राजनीति के दिग्गज शिवराज पटनायक इस सीट से 1989 और 1991 में अपनी जीत का परचम फहरा चुके हैं। यह सीट फिलहाल बीजद के प्रसन्ना पटसानी के पास है।

कठोर प्रशासक की छवि वाली और बिहार में जन्मीं सारंगी की शादी आईएएस अधिकारी संतोष सारंगी से हुई। उन्होंने भुवनेश्वर की निगमायुक्त और राज्य की स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग की सचिव के रूप में काफी लोकप्रियता हासिल की थी।

पटनायक के पक्ष में दो बातें हैं-पहली यह कि उन्होंने यहां जबर्दस्त चुनाव प्रचार चलाया है और दूसरी यह कि उन्हें मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की साफ सुथरी छवि और लोकप्रियता का भी सहारा है। वामपंथी दल के प्रत्याशी जर्नादन पति झुग्गी झोंपड़ियों में रहने वालों में बहुत लोकप्रिय हैं और बेगुनिया व जतनी विधानसभा सीट वाले क्षेत्र में उनकी गहरी पकड़ है।

उनका कहना है कि वह मोदी सरकार की ‘गरीब विरोधी’ नीतियों, नोटबंदी और जीएसटी जैसे कदमों को लोगों के सामने ला रहे हैं। सारंगी कहती हैं कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होने के बाद नौकरी छोड़कर राजनीति में कूदने का फैसला किया। इसके अलावा उन्हें अपने काम और लोगों के साथ संपर्क पर भी भरोसा है। भुवनेश्वर लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 23 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावओडिशा लोकसभा चुनाव 2019भुवनेश्वरबीजू जनता दल (बीजेडी)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदीनवीन पटनायकपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारतराम नाम सत्य है और सीएम माझी हाय-हाय?, 12 मरीजों की मौत, इस्तीफा दें स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग?, ओडिशा विधानसभा में बीजद और कांग्रेस ने हल्ला बोला

भारतRajya Sabha Polls Odisha Chuanv 2026: ओडिशा में कांग्रेस के 14 विधायक और 8 को लेकर टेंशन में आलाकमान?, कर सकते ‘क्रॉस-वोटिंग’?

भारतओडिशा राज्यसभा चुनाव: 4 सीट पर मतदान, बीजेपी 2 और बीजद खाते में 1 सीट?, चौथी सीट पर कौन मारेगा बाजी?, कांग्रेस और सीपीएम के पास 15 विधायक, खरीद फरोख्त की संभावना?

भारतPM मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले नेता; ऐतिहासिक फैन फॉलोइंग

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील