लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में दो बीजेपी कार्यकर्ताओं को मारी गई गोली, झारग्राम में भी हत्या

By विनीत कुमार | Updated: May 12, 2019 07:48 IST

पश्चिम बंगाल में छठे चरण के तहत 12 मई को 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हैं। इसमें मिदनापुर और झारग्राम सहित पुरुलिया, बांकुरा, विष्णुपुर, घाटल, कांठी और तामलुक लोकसभा सीटें शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के छठे चरण की वोटिंग से पहले चुनावी हिंसाईस्ट मिदनापुर में दो बीजेपी कार्यकर्ताओं को मारी गई गोली, झारग्राम में भी एक शव मिला

लोकसभा चुनाव-2019 के छठे चरण के मतदान से पहले एक बार फिर पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा की खबरें आई हैं। राज्य के ईस्ट मिदनापुर के भागाबनपुर में पिछली रात बीजेपी के कार्यकर्ताओं को गोली मार दी गई। यह दोनों घायल हैं और इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन दोनों बीजेपी कार्यकर्ताओं के नाम अनंत गुचैत और रंजीत मैती हैं। वहीं, झारग्राम के गोपीबालबपुर में भी एक बीजेपी कार्यकर्ता रमन सिंह का शव मिला है।

पश्चिम बंगाल में छठे चरण के तहत 12 मई को 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हैं। इसमें मिदनापुर और झारग्राम सहित पुरुलिया, बांकुरा, विष्णुपुर, घाटल, कांठी और तामलुक लोकसभा सीटें शामिल हैं। 

पश्चिम बंगाल में छठे चरण के मतदान के लिए केंद्रीय बलों की 713 कंपनियों को राज्य में तैनात किया गया है। इससे पहले पिछले पांच चरणों में भी पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान हिंसा देखने को मिली है। बीजेपी जहां इस बार पश्चिम बंगाल में सेंध लगाने की कोशिश में जुटी है वहीं, टीएमसी अपना गढ़ बचाने में जुटी है।

छठे दौर के इस चुनाव में पश्चिम बंगाल के अलावा उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10 सीटों पर वोटिंग है। वहीं, बिहार, मध्य प्रदेश की 8-8 पर भी मतदान है। साथ ही दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर मतदान होना है। चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर