लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के मंच से भाषण देने से वंचित रहे तेज प्रताप ने कहा- बिहार में कांग्रेस का कोई अस्तित्‍व हीं नहीं है

By एस पी सिन्हा | Updated: May 17, 2019 05:41 IST

तेजप्रताप यादव एक बार पिर नाराज हो गए हैं पर इस बार निशाने पर छोटे भाई तेजस्वी नहीं बल्कि बहन मीसा और राहुल गांधी हैं. तेजप्रताप का कहना है कि उन्हें बिहार के पाटलिपुत्र में आयोजित गठबंधन की रैली में बोलने का मौका नहीं मिला.

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव की सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र से राजद की उम्मीदवार हैं जहां 19 को मतदान होना है. बकौल तेज प्रताप यादव, राहुल गांधी ने खुद कहा था कि उन्‍हें भी भाषण देना है. उन्‍होंने अपनी इच्‍छा से कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष मदन मोहन झा को भी अवगत कराया. यहां कांग्रेस का जो भी अस्तित्‍व है, लालू प्रसाद यादव की देन है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन को बड़ी लड़ाई लड़नी है. लेकिन जब सिपाही ही मोर्चा नहीं संभालेगा तो हम कहां से लड़ेंगे?

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी भले ने आज राजद प्रत्‍याशी मीसा भारती के लिए चुनाव प्रचार किया और मीसा भारती के लिए वोट मांगा, लेकिन राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का कहना है कि बिहार में कांग्रेस का कोई अस्तित्‍व हीं नही है. उन्‍हें कांग्रेस की हालत कि लिए जिम्‍मेदार घटिया लोगों की भी जानकारी है. 

दरअसल, तेजप्रताप यादव एक बार पिर नाराज हो गए हैं पर इस बार निशाने पर छोटे भाई तेजस्वी नहीं बल्कि बहन मीसा और राहुल गांधी हैं. तेजप्रताप का कहना है कि उन्हें बिहार के पाटलिपुत्र में आयोजित गठबंधन की रैली में बोलने का मौका नहीं मिला. इसके लिए वो साफ तौर पर बहन मीसा और राहुल गांधी को मानते हैं. 

लालू यादव की सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र से राजद की उम्मीदवार हैं जहां 19 को मतदान होना है. ऐसे में विक्रम में एक महारैली का आयोजन किया गया जिसमें राहुल, तेजस्वी व मीसा समेत कई लोगों को संबोधित किया. लेकिन मंच पर मौजूद रहने के बावजूद तेज प्रताप को भाषण देने का मौका नही दिया गया. कहा जाता है कि जैसे ही तेजप्रताप का नंबर आया उन्हें किसी ने बुलाया ही नहीं. इसके बाद तेज प्रताप आग बबूला हो गये हैं. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के बिहार नेतृत्‍व की जमकर खबर ली. 

बकौल तेज प्रताप यादव, राहुल गांधी ने खुद कहा था कि उन्‍हें भी भाषण देना है. उन्‍होंने अपनी इच्‍छा से कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष मदन मोहन झा को भी अवगत कराया. लेकिन मौका नहीं दिया गया. इसके बाद भड़के तेज प्रताप ने इसके लिए कांग्रेस के नेताओं को जिम्‍मेदार बताते हुए उन्‍हें 'घटिया आदमी' करार दिया.

कहा कि ऐसे लोगों के कारण ही कांग्रेस का ये हाल है. ये लोग जानते हैं कि दूसरा लालू पैदा हो रहा है, इससे परेशान हैं. तेज प्रताप यादव ने कहा कि कांग्रेस की बिहार कमेटी चरमराई हुई है. यहां सबकुछ ठीक नहीं है. इसकी शिकायत वे राहुल गांधी से करेंगे. तेज प्रताप आगे कहा कि बिहार में कांग्रेस का अस्तित्‍व नहीं है. 

यहां कांग्रेस का जो भी अस्तित्‍व है, लालू प्रसाद यादव की देन है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन को बड़ी लड़ाई लड़नी है. लेकिन जब सिपाही ही मोर्चा नहीं संभालेगा तो हम कहां से लड़ेंगे? तेजप्रताप अपनी बहन से भी खासे नाराज हैं. उनका मानना है कि बहन को ध्यान रखना चाहिए कि ये सारा मैनेजमेंट कौन कर रहा है?

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावतेज प्रताप यादवकांग्रेसराहुल गांधीबिहार लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल