लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी ने लोकसभा चुनाव में जीत के बाद कहा- 'ये अमेठी के लिए नया सवेरा है'

By विनीत कुमार | Updated: May 24, 2019 09:08 IST

अमेठी में स्मृति ईरानी अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ 55,120 वोट से जीतने में कामयाब रहीं। स्मृति ईरानी को कुल 4,67,598 वोट मिले।

Open in App
ठळक मुद्देअमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ स्मृति ईरानी ने हासिल की ऐतिहासिक जीत राहुल गांधी 55, 120 वोट से हारे, पिछली बार अमेठी से हार गई थीं स्मृति ईरानी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ जीत के बाद बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने कहा है कि ये अमेठी के लिए नया सवेरा है। स्मृति ईरानी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि एक ओर एक परिवार था और दूसरी ओर एक संगठन था जो परिवार की तरह काम करता है। 

स्मृति ने कहा, 'बीजेपी की इस जीत का श्रेय संगठन और उसके कार्यकर्ताओं को जाता है जो केरल और बंगाल में मारे गये। मैं अपनी जीत उन्हें समर्पित करती हूं।' साथ ही स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया, 'एक नयी सुबह अमेठी के लिए, एक नया संकल्प। धन्यवाद अमेठी शत शत नमन। आपने विकास पर विश्वास जताया, कमल का फूल खिलाया। अमेठी का आभार।'  

इससे पहले गुरुवार को भी स्मृति ईरानी ने शायराना अंदाज में ट्वीट कर कहा था, 'कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता...।' साथ ही स्मृति ने राहुल गांधी का भी आभार जताया था। राहुल के हार स्वीकर करने के बाद स्मृति ने कहा, 'मैं खुश हूं कि राहुल जी ने पीएम की लीडरशीप में अपना भरोसा जताया है। अमेठी की जनता ने हममें वोट के द्वारा भरोसा जताया औऱ मैं इसके लिए उनके प्रति आभारी हूं। मैं हारने के बाद उनके लिए 5 साल से काम करती आ रही हूं, इस बार मैं फिर उनकी सेवा करूंगी लेकिन इस बार जीतने के बाद।'

बता दें कि स्मृति ईरानी अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ 55, 120 वोट से जीतने में कामयाब रहीं। स्मृति ईरानी को कुल 4,67,598 वोट मिले। अमेठी को गांधी परिवार का गढ़ माना जाता रहा है। यहां से राहुल गांधी 2004 से जीत हासिल करते रहे हैं। साल 2014 में राहुल यहां से 1,07,903 वोट से विजयी रहे थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावस्मृति ईरानीराहुल गांधीअमेठीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)Bharatiya Janata Party (BJP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी