लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव देंगे पीएम मोदी को टक्कर, समाजवादी पार्टी ने नामांकन के आखिरी दिन दिया टिकट

By विनीत कुमार | Updated: April 29, 2019 15:34 IST

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व विधायक अजय राय को टिकट दिया है। सपा-बसपा-रालोद गठबंधन ने पहले शालिनी यादव को वाराणसी लोकसभा सीट से टिकट देने की घोषणा की थी सोमवार को नामांकन की समय सीमा खत्म होने के कुछ घण्टे पहले तेज बहादुर यादव को समर्थन देने की घोषणा कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देवाराणसी से समाजवादी पार्टी ने बदला उम्मीदवार, तेज बहादुर यादव को टिकटइससे पहले सपा ने वाराणसी से शालिनी यादव को अपना उम्मीदवार बनाया थावाराणसी से बीजेपी की ओर से पीएम मोदी और कांग्रेस के अजय राय मैदान में हैं

उत्तर प्रदेश के वाराणसी सीट से सपा-बसपा गठबंधन ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। गठबंधन ने बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव को इस हाई प्रोफाइल सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले शालिनी यादव यहां से सपा-बसपा की उम्मीदवार थीं।

वाराणसी सीट से पीएम नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने पिछले ही हफ्ते अपना नामांकन भरा। वहीं, कांग्रेस ने अजय राय को मैदान में उतारा है। पिछले दो दिनों से लगातार शालिनी यादव के टिकट कटने की चर्चा चल रही थी। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी। 

तेज बहादुर सोमवार को नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन एसपी के प्रदेश प्रवक्ता मनोज राय धूपचंडी के साथ पर्चा भरने पहुंचे। धूपचंडी ने दावा किया कि तेज बहादुर ही वाराणसी से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। शालिनी यादव हाल ही में समाजवादी पार्टी में शामिल हुई थीं। 

गौरतलब है कि तेज बहादुर बर्खास्त बीएसएफ कर्मी हैं। उन्हें सैनिकों को दिये जाने वाले भोजन के क्वॉलिटी से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के बाद बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद ही वह चर्चा में आये थे। यूपी में इस बार सपा-बसपा और आरएलडी साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़े रहे हैं। यूपी में सातों चरण में वोटिंग होनी है। वाराणसी में आखिरी चरण में 19 मई को मतदान है। चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब