लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव नतीजे: 'प्रचंड मोदी लहर' में भी हार गए केंद्रीय मंत्री अहीर और गीते

By भाषा | Updated: May 24, 2019 12:55 IST

इस लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र से चार केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दाँव पर लगी थी, जिनमें से भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी और सुभाषा भामरे तो जीत दर्ज करने में कामयाब रहे, लेकिन हंसराज अहीर और अनंत गीते हार गए।

Open in App
ठळक मुद्देगडकरी ने नागपुर लोकसभा सीट पर 2,16,009 मतों से भारी जीत दर्ज की। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष गडकरी ने अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी नाना पटोले को हराकर अपनी सीट बरकरार रखी।

मुंबई, 24 मईः इस लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र से चार केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दाँव पर लगी थी, जिनमें से भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी और सुभाषा भामरे तो जीत दर्ज करने में कामयाब रहे, लेकिन हंसराज अहीर और अनंत गीते हार गए। गडकरी ने नागपुर लोकसभा सीट पर 2,16,009 मतों से भारी जीत दर्ज की। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष गडकरी ने अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी नाना पटोले को हराकर अपनी सीट बरकरार रखी।

20 राउंड की मतगणना के बाद आए अंतिम नतीजे में गडकरी को 6,60,221 वोट मिले, जबकि पटोले को 4,44,212 वोट मिले। वर्ष 2014 में, गडकरी ने नागपुर सीट पर 2,84,828 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। केंद्रीय मंत्री सुभाष भामरे धुले सीट से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। भाजपा उम्मीदवार भामरे को 6,13,533 वोट मिले, जबकि उनके कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी कुणाल पाटिल को 3,84,290 वोट मिले।

भाजपा को चंद्रपुर में झटका लगा, जहां केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर कांग्रेस के सुरेश उर्फ बालू धनोरकर से 44,763 मतों के अंतर से हार गए। यह महाराष्ट्र की कुल 48 सीटों में कांग्रेस द्वारा जीती गई एकमात्र लोकसभा सीट है। चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल होने वाले शिवसेना के विधायक धनोरकर को 5,59,507 वोट मिले, जबकि अहीर को 5,14,744 मत मिले।

वर्ष 2014 में अहीर ने चंद्रपुर से 2,36,269 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। रायगढ़ में, शिवसेना नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत गीते राकांपा के सुनील तटकरे से हार गए। तटकरे को 4,86,968 वोट मिले, जबकि गीते को 4,55,530 वोट मिले।

मनोज सिन्हा को छोड़कर बाकी सभी केन्द्रीय मंत्री जीते

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को छोड़कर उत्तर प्रदेश की विभिन्न सीटों से चुनाव लड़े बाकी सभी केन्द्रीय मंत्री चुनाव जीतने में कामयाब रहे। प्रदेश से कुल नौ केन्द्रीय मंत्री चुनाव लड़े थे, जिनमें से आठ के सिर जीत का सेहरा बंधा। मनोबल के लिहाज से सबसे बड़ी जीत कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी को हासिल हुई। उन्होंने नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 55120 मतों से शिकस्त देकर सभी को चौंका दिया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावमहाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019नितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar Elections: चुनाव के बाद नीतीश कुमार के फिर से मुख्यमंत्री बनने पर संशय, अमित शाह और नितिन गडकरी के बयान से गरमायी सियासत

भारतराजनीति में बड़ा दिल रखिए, किसी से मतभेद मत रखो?, नितिन गडकरी ने कहा-सभी विरोधियों के साथ अच्छा व्यवहार करो

कारोबारभारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरणः क्यूआर कोड वाले साइनबोर्ड, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध, जानें फायदे

कारोबारएक अक्टूबर, 2027 से सभी इलेक्ट्रिक कारों, बसों और ट्रकों में ध्वनि वाहन चेतावनी प्रणाली जरूरी, पैदल यात्रियों, दृष्टिबाधित लोगों की सुरक्षा बढ़ेगी, जानें असर

भारतसंघ प्रमुख मोहन भागवत ने ‘संघ गीत’ लॉन्च किया, नितिन गडकरी और देवेंद्र फडणवीस शामिल, गायक शंकर महादेवन द्वारा गाए गए 25 गीत शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की