लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election Result 2024: वोट शेयर के मामले में भाजपा सबसे आगे, कांग्रेस दूसरे नंबर पर, जानें किसे कितने प्रतिशत मत मिले

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 4, 2024 12:11 IST

वोट शेयर के मामले में भाजपा सबसे आगे है। बीजेपी को अब तक 39.18 प्रतिशत वोट मिले हैं। इसके बाद कांग्रेस को 25.76 प्रतिशत वोट मिले हैं। अन्य दलों में बसपा को 1.89 प्रतिशत, सीपीआई एम को 1. 77 प्रतिशत, जेडीयू को 0.72 प्रतिशत, समाजवादी पार्टी को 3.80 प्रतिशत वोट मिला है।

Open in App
ठळक मुद्दे 543 लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार सुबह से जारी मतगणना जारी हैवोट शेयर के मामले में भाजपा सबसे आगे बीजेपी को अब तक 39.18 प्रतिशत वोट मिले हैं

Lok Sabha Election Result 2024: देश की 543 लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार सुबह से जारी मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि विपक्षी INDIA गठबंधन और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। रुझानों के अनुसार एनडीए 296 सीटों पर और INDIA गठबंधन 227 सीटों पर आगे चल रहा है। 

हालांकि वोट शेयर के मामले में भाजपा सबसे आगे है। बीजेपी को अब तक 39.18 प्रतिशत वोट मिले हैं। इसके बाद कांग्रेस को 25.76 प्रतिशत वोट मिले हैं। अन्य दलों में बसपा को 1.89 प्रतिशत, सीपीआई एम को 1. 77 प्रतिशत, जेडीयू को 0.72 प्रतिशत, समाजवादी पार्टी को 3.80 प्रतिशत वोट मिला है। 

रूझानों में भाजपा को यूपी में झटका लगता दिख रहा है। हालांकि राजस्थान में भाजपा के 13 उम्मीदवार शुरुआती रुझानों में आगे हैं। कांग्रेस नौ सीट पर बढ़त बनाए हुए है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी आगे चल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी सीट से, कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली सीट से, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज से और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से मजबूत बढ़त बनाये हुए हैं। गोरखपुर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार भोजपुरी अभिनेता रवि किशन अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी की काजल निषाद से 16 हजार से अधिक मतों से आगे हैं। 

निर्वाचन आयोग के रुझानों के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छह सीट और कांग्रेस एक सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, चांदनी चौक सीट से कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल 624 मतों के अंतर से आगे हैं। उत्तर पूर्व दिल्ली सीट से भाजपा के उम्मीदवार मनोज तिवारी कांग्रेस के कन्हैया कुमार से 31,547 मतों से आगे हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार कमलजीत सहरावत आम आदमी पार्टी (आप) के महाबल मिश्रा से 31,315 मतों से और उत्तर पश्चिम दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया 42,922 मतों से आगे हैं। पूर्वी दिल्ली सीट पर ‘आप’ के कुलदीप कुमार भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा से 9,407 मतों के अंतर से पीछे हैं। भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी दक्षिण दिल्ली सीट से ‘आप’ के सही राम पहलवान से 13,201 मतों के अंतर से आगे हैं जबकि नयी दिल्ली सीट से भाजपा प्रत्याशी व वरिष्ठ नेता दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज 12,000 से अधिक मतों से आगे हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024BJPनरेंद्र मोदीकांग्रेसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप