लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संदेश, 'हार मत मानो, एग्जिट पोल आपको हताश करने के लिए'

By विनीत कुमार | Updated: May 21, 2019 10:57 IST

19 मई को सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग के साथ लोकसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई थी। चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे।

Open in App

प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को केवल अफवाह और एग्जिट पोल के आधार पर हार नहीं मानने को कहा है। प्रियंका ने कहा ये सब और एग्जिट केवल हताश करने के लिए किये गये हैं और किसी कांग्रेसी कार्यकर्ता को हार नहीं मानना चाहिए। प्रियंका ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का भरोसा जताते हुए एक ऑडियो मैसेज अपने कार्यकर्ताओं के नाम जारी किया।

प्रियंका ने अपने संदेश में कहा, 'प्यारे कार्यकर्ताओं बहनों और भाईयों, अफवाह और एग्जिट पोल्स से हिम्मत मत हारें। ये आपका हौसला तोड़ने के लिए फैलाई जा रही है। इस बीच आपकी सावधानी और भी महत्वपू्र्ण बन जाती है। स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्रों में डटे रहिये और चौकन्ने रहिये। हमें पूरी उम्मीद है कि कि हमारी मेहनत और आपकी मेहनत फल लायेगी।'

बता दें कि 19 मई को सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग के साथ लोकसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई थी। चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे। चुनाव के बाद आये विभिन्न एग्जिट पोल्स में एनडीए सरकार की वापसी की उम्मीद जताई जा रही है। इन एग्जिट पोल में एनडीए को 287 से लेकर 365 तक सीटें दी गई हैं। बीजेपी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में 282 सीटें जीती थी।

बता दें कि प्रियंका गांधी के इस बार किसी लोकसभा सीट से और खासकर वारणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की अटकलें काफी तेज थी। हालांकि, उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। वैसे, उन्होंने कई मौकों पर चुनाव प्रचार के दौरान सीधे पीएम मोदी पर निशाना जरूर साधा। आखिरी चरण के चुनाव से ठीक पहले प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को 'अभिनेता' बताया था और कहा था कि इससे अच्छा होता कि लोग अमिताभ बच्चन को वोट दे देते।

टॅग्स :लोकसभा चुनावप्रियंका गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह