लाइव न्यूज़ :

प्रियंका को लेकर कांग्रेस कर्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से की ये बड़ी अपील, जिससे बढ़ सकती है योगी आदित्यनाथ की मुश्किल

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 27, 2019 20:49 IST

सबसे बड़ी बात यह है कि जब से प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है तब से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखा जा रहा है। उनका मानना है कि प्रियंका के राजनीतिक में आने से पार्टी को बड़ी ताकत मिली है और आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अच्छा स्कोर करने वाली है।   

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रियंका गांधी को महासचिव पद पर नियुक्त किए जाने और पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपने के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि अगर प्रियंका पूर्वी उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी तो उन्हें जीत जरूर मिलेगी। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इशारों की इशारों में राहुल गांधी से अपील की है कि प्रियंका गांधी को गोरखपुर से चुनाव लड़वाया जाए और वह सांसद जरूर बनेंगी। उन्होंने यूपी के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा है और सवाल किया है कि जब से गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) चुनाव हारी है तब से चेहरा (आदित्यनाथ) क्यों गायब हो गया है?

कांग्रेस पार्टी ने गोरखपुर में पोस्टर चिपकाए हैं, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी से प्रियंका को चुनाव लड़वाने की मांग की है। पोस्टर में लिखा है, 'गोरखपुर की यही पुकार, प्रियंका गांधी सांसद इस बार। राहुल भइया कार्यकर्ताओं की सुन लो पुकार।' आगे पोस्टर पर योगी आदित्यनाथ को लेकर लिखा, 'उप चुनाव में बीजेपी की हार के बाद चेहरा क्यों गायब है इस बार?'   सबसे बड़ी बात यह है कि जब से प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है तब से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखा जा रहा है। उनका मानना है कि प्रियंका के राजनीतिक में आने से पार्टी को बड़ी ताकत मिली है और आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अच्छा स्कोर करने वाली है।   

वहीं, बीते दिनों राहुल गांधी अपनी मां (सोनिया गांधी) की परंपरागत संसदीय सीट रायबरेली पहुंचे थे, जहां उन्होंने प्रियंका गांधी का जिक्र करते हुए कहा था कि वह महासचिव की औपचारिक जिम्मेदारी संभालते ही सबसे पहले रायबरेली आएंगी और स्थानीय लोगों की परेशानियां जानेंगी। प्रियंका का सबसे पहला काम यही है कि वह जैसे ही एक फरवरी से अपना कार्यभार संभाले, वह यहां के स्थानीय लोगों के बीच घूमकर वहां के लोगों का हालचाल लेंगी। 

राहुल गांधी के इस बयान के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका गांधी अपनी मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। सोनिया गांधी बीमारी के कारण रायबरेली में सक्रिय नहीं हैं। हालांकि, पार्टी के कार्यकर्ता गोरखपुर से चुनाव लड़वाने की बात कर रहे हैं, ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है।   

टॅग्स :लोकसभा चुनावप्रियंका गांधीराहुल गांधीकांग्रेसयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह