लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-फरीदाबाद में कई जगह EVM में खराबी, कांग्रेस और AAP का दावा- घंटों लाइन में खड़े रहे वोटर्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2019 11:54 IST

Lok Sabha Election 2019: छठे चरण के मतदान के दौरान दिल्ली में आम आदमी पार्टी(आप) और कांग्रेस ने आरोप लगाए हैं कि दिल्ली की कई पोलिंग बूथ पर ईवीएम में खराबी है।

Open in App
ठळक मुद्देबल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र नंबर 82, 114 और 144 पर ईवीएम खराब होने की खबर है। दिल्ली के सोनिया विहार के बूथ नंबर 56 और यमुना पब्लिक स्कूल में भी ईवीएम खराब होने से लगभग 45 मिनट देरी वोटिंग शुरू हुई है।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आज (12 मई) को दिल्ली की सात लोकसभी सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि दिल्ली और फरीदाबाद के कुछ पोलिंग बूथ पर ईवीएम (EVM) में खराबी होने की वजह से मतदाताओं को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा।  

अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टूडे के मुताबिक कांग्रेस ने दावा किया है कि चांदनी चौक सहित दिल्ली की कई लोकसभा क्षेत्रों ईवीएम में खराब होने की खबर है। पार्टी ने मटिया महल में मतदान केंद्रों पर ईवीएम की खराबी का भी आरोप लगाया है, जो पश्चिम दिल्ली के अंदर आता है। 

कांग्रेस ने कहा कि ईवीएम ने मटिया महल में लगभग एक घंटे तक काम नहीं किया है और दावा किया है कि इस वजह से कुछ लोग बिना मतदान किए घर लौट रहे हैं। कांग्रेस का दावा है कि यहां पोलिंग बूथ नंबर 84, 85 और 86 पर ईवीएम काम नहीं कर रही है। 

तिलक नगर के AAP विधायक जरनैल सिंह ने भी एक ट्वीट में आरोप लगाया कि एक बूथ पर ईवीएम में खराबी थी। उन्होंने लिखा, दिल्ली पश्चिम में सुबह से पोलिंग बूथ नं 27 AC 29 में  ईवीएस काम नहीं कर रहा है। 

इसके अलावा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र नंबर 82, 114 और 144 पर ईवीएम खराब होने की खबर है। वहीं, दिल्ली के सोनिया विहार के बूथ नंबर 56 और यमुना पब्लिक स्कूल में भी ईवीएम खराब होने से लगभग 45 मिनट देरी वोटिंग शुरू हुई है। फरीदाबाद के सेक्टर नौ स्थित DC मॉडल स्कूल में बूथ नंबर 151 और 154 में मशीन खराब होने की वजह से सुबह देर से मतदान शुरू हुआ। मतदाता लंबी लाइन में खड़े हैं।

लोकसभा चुनाव 2019: छठे चरण के दौर के इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10 सीट, बिहार, मध्य प्रदेश की 8-8 सीट पर मतदान है। दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर मतदान होना है।

टॅग्स :दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनावकांग्रेसआम आदमी पार्टीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष