लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के रामलीला मैदान में PM मोदी की हुंकार, केजरीवाल को इशारों में कहा नाकामपंथी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 8, 2019 20:26 IST

लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।

Open in App

लोकसभा चुनाव के पांच चरणों के चुनाव हो चुके हैं। 12 मई और 19 मई को दो चरण के और चुनाव बाकी हैं। जिसमें 118 लोकसभा सीट पर मतदान होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र में चुनावी सभा करेंगे। हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर 12 मई को वोटिंग है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली में रोड शो और रैली करेंगे। सपा प्रमुख और बसपा सुप्रीमो मायावती आज यूपी में रैली करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली और हरियाणा में चुनाव प्रचार करेंगे। लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।

08 May, 19 07:56 PM

पीएम मोदी ने कहा- 'बुलेट प्रूफ दीवारों में रहना न मेरा शौक है और न ही मेरी आदत

दिल्ली के रामलीला मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''बुलेट प्रूफ दीवारों में रहना न मेरा शौक है और न ही मेरी आदत है। जब-जब मौका मिला है मैंने इस दीवार को साइड रखने की कोशिश भी की है। अक्सर दिल्ली मेट्रो में सफर करते हुए जब लोगों से घिर जाता हूं, तो वो मेरे लिए बहुत यादगार पल होते हैं।''

08 May, 19 04:20 PM

हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मुझे गाली देते हुए इन लोगों ने कितनी बार मर्यादा तार-तार की है, इनकी प्रेम वाली डिक्शनरी से पता चलता है। मुझे स्टुपिड पीएम कहा गया, जवानों के खून को दलाल कहा गया। इनकी प्रेम की डिक्शनरी से मेरे लिए गद्दाफी, मुसोलिनी और हिटलर जैसे शब्द निकले।

 

08 May, 19 03:34 PM

आजमगढ़ रैली में मायावती ने कहा- पीएम मोदी नकली पिछड़े हैं। हम नहीं पीएम मोदी महामिलावटी हैं। यूपी से जल्द बीजेपी साफ हो जाएगी। 

08 May, 19 03:28 PM

आजमगढ़ में सपा-बसपा और आरएलडी की संयुक्त रैली..

08 May, 19 02:50 PM

कांग्रेस सिर्फ एक ही परिवार की चिंता में डूबी रहती है। इसलिए भारत के हितों की रक्षा करने में कभी गंभीरता नहीं दिखाई गई: पीएम मोदी  

08 May, 19 02:49 PM

इन्होंने भारत की संस्कृति को बदनाम करने का अभियान छेड़ा हुआ था। पानीपत के पास समझौता एक्सप्रेस में ब्लास्ट हुआ था, तो कांग्रेस ने हिन्दू आतंकवाद का झूठ गढ़ने के लिए निर्दोष लोगों को सालों तक जेल में रखा।  लेकिन कांग्रेस के इस षड्यंत्र का पर्दाफाश हो गया : पीएम मोदी

08 May, 19 02:48 PM

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पीएम मोदी की रैली- जब पाकिस्तान में भारत दाखिल हुआ और आतंकियों को मारा गया तब हमारे एक बहादुर बेटे को पाकिस्तान ने पकड़ लिया, उन्हें उसे 48 घंटे में छोड़ना पड़ा। वे उसे वाघा बॉर्डर पर छोड़ने आये।  

08 May, 19 12:22 PM

पीएम मोदी ने रैली में कहा, अब हमारे सपूत आतंकियों के अड्डे में घुसकर मारते हैं।

पीएम मोदी ने रैली में कहा, उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट लोकसभा चुनाव 2019 में काफी चर्चाओं में है। अब हमारे सपूत आतंकियों के अड्डे में घुसकर मारते हैं। पहली सर्जिकल स्ट्राइक कर हम जमीन से हमला करने गए। फिर हमने एयर स्ट्राइक की। जो आतंकी पहले हमें डराते थे, वो अब दुबक के बैठे हैं। मसूद अजहर अब ग्लोबल आतंकी घोषित हो चुका है। 

08 May, 19 10:31 AM

भोपाल: दिग्विजय सिंह और कंप्यूटर बाबा का रोडशो, दिग्विजय भोपाल से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। उनका सामना प्रज्ञा ठाकुर से है।  

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019नरेंद्र मोदीअमित शाहराहुल गांधीप्रियंका गांधीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया