लाइव न्यूज़ :

New Delhi Lok Sabha Election: '7 सीटों पर बीजेपी लगाएगी हैट्रिक', क्या रोक पाएगी 'इंडिया गठबंधन', देखें क्या बोले नेता

By धीरज मिश्रा | Updated: March 16, 2024 18:54 IST

New Delhi Lok Sabha Election: दिल्ली के विज्ञान भवन में लोकसभा चुनावों को लेकर घोषणा हुई। इधर, नेताओं के बयान आने भी शुरू हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी का दावा सात सीटों पर जीतेंगे लोकसभा का चुनाव 2014-2019 में सातों सीट जीतने में कामयाब हुए थे बीजेपी के उम्मीदवार बीजेपी को टक्कर देने के लिए आप-कांग्रेस में गठबंधन

New Delhi Lok Sabha Election: दिल्ली के विज्ञान भवन में लोकसभा चुनावों को लेकर घोषणा हुई। इधर, नेताओं के बयान आने भी शुरू हो गए। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर बीजेपी के विजय रथ को रोकने के लिए दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दावा किया है कि सात लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जीतेंगे।

वहीं, साल 2014 और साल 2019 में बीजेपी ने दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की। बीजेपी ने इस बार इंडिया गठबंधन से इधर सातों सीट पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। बीजेपी ने इस बार भोजपुरी कलाकार और सांसद मनोज तिवारी को तीसरी बार लोकसभा का टिकट दिया है। वहीं, बीजेपी ने 6 सीटों पर मौजूदा सांसदों का टिकट काटकर नए चेहरे उतारे हैं। वहीं, आप-कांग्रेस की गठबंधन में आप ने चार सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। चलिए जानते हैं कि दिल्ली में लोकसभा चुनावों के बारे में क्या कह रहे हैं नेताजी। 

लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर नई दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा कि लोकतंत्र का एक महापर्व है जो सात चरणों में होने वाला है। मेरा प्रत्येक मतदाता, खासकर दिल्ली के मतदाताओं से निवेदन है कि मतदान केंद्र जाकर अपना मत जरूर दें और अबकी पार 400 पार के संकल्प को सिद्धी तक ले जाने में हमारा योगदान करें। उन्होंने कहा कि इस बार भी दिल्ली की सातों सीट जीतेंगे।

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि हम पूरी तरह से तैयार हैं। दिल्ली में सातों सीटों पर इंडिया गठबंधन चुनाव जीतेगा। दिल्ली में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। उम्मीद है कांग्रेस भी जल्द ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी और हम मिलकर जल्द चुनाव जीतेंगे।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि भाजपा पिछले 10 वर्षों में अपने सांसदों द्वारा दिल्ली में किए विकास कार्यों का प्रगति कार्ड पेश करे। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेंगे। भाजपा अपने सांसदों के खराब प्रदर्शन और हार के डर से प्रत्येक चुनाव में प्रत्याशी बदल जनता को गुमराह करती है।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावGopal Raiकांग्रेसमनोज तिवारीManoj Tiwary
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर