लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग ने 543 की जगह 544 सीटों पर क्यों की मतदान तारीखों की घोषणा?, जानिए यहां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2024 08:08 IST

चुनाव आयोग ने इलेक्शन तारीखों की घोषणा के दौरान लोकसभा की 543 सीटों की बजाय 544 सीटों पर चुनाव का ऐलान किया लेकिन वो इस कारण क्योंकि मणिपुर में दो फेज में चुनाव होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने बीते शनिवार को आम चुनाव के लिए उन तारीखों की घोषणा कर दीआयोग ने लोकसभा की 543 सीटों की बजाय 544 सीटों पर चुनाव का ऐलान कियाहालाँकि, चुनाव आयोग ने कहा कि कोई नया निर्वाचन क्षेत्र नहीं जोड़ा जा रहा है

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने बीते शनिवार को आम चुनाव के लिए उन तारीखों की घोषणा कर दी, जब देश में बढ़ते राजनीतिक टकराव के बीच जनता अपने प्रत्याशियों के चयन के लिए करेगी।

समाचार वेबसाइट टाइम्स नाउ के अनुसार आम चुनाव 19 अप्रैल को शुरू होंगे और 1 जून को समाप्त होंगे और परिणाम 4 जून को आएंगे। चुनाव आयोग ने इलेक्शन तारीखों की घोषणा के दौरान लोकसभा की 543 सीटों की बजाय 544 सीटों पर चुनाव का ऐलान किया।

हालाँकि, चुनाव आयोग ने कहा कि कोई नया निर्वाचन क्षेत्र नहीं जोड़ा जा रहा है, लेकिन संख्या 544 इस कारण से है क्योंकि दो निर्वाचन क्षेत्रों में से एक में दो चरणों में मतदान होगा।

जी हां, मणिपुर में 19 और 26 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा। चुनाव आयोग के अनुसार मणिपुर के कुछ हिस्सों में 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा। वहीं शेष मणिपुर यानी मणिपुर के बाहरी इलाकों में दूसरे चरण के दौरान 26 अप्रैल को मतदान होगा।

मालूम हो कि निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बीते शनिवार को घोषणा की कि देश के आम चुनाव के लिए 543 लोकसभा सीटों के लिए होने मतदान 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में होंगे। वहीं चुनाव की मतगणना पूरे देश में एक साथ 4 जून को होगी।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान में कुल 102 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। वहीं दूसरा चरण 26 अप्रैल को होगा, जिसमें 89 सीटों पर मतदान होगा। आम चुनाव का तीसरा चरण 7 मई को होगा और इस चरण में कुल 94 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।

चौथे चरण में 13 मई को 96 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। पांचवें चरण में 49 लोकसभा सीटों पर 20 मई को मतदान होगा। छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा जिसमें 57 सीटों पर मतदान होगा। लोकसभा चुनाव का सातवां और अंतिम चरण 1 जून को होगा जिसमें 57 सीटों पर मतदान होगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024चुनाव आयोगमणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष