लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: "कांग्रेस का घोषणापत्र दिवालिया बैंक के चेक से अधिक कुछ नहीं है", राजनाथ सिंह ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 9, 2024 11:28 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी का घोषणापत्र भारत को विकास की दौड़ में बहुत पीछे ले जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर किया जबरदस्त हमला राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र भारत को विकास की दौड़ में बहुत पीछे ले जाएगाउन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र एक दिवालिये बैंक के चेक से अधिक कुछ नहीं है

मदुरै: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र बनाना चाहता है, लेकिन उसकी प्रमुख विपक्षी पार्टी का घोषणापत्र भारत को विकास की दौड़ में बहुत पीछे ले जाएगा।

रक्षा मंत्री ने एएनआई से मंगलवार को कहा, "एनडीए सरकार का दृष्टिकोण 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। मेरा मानना ​​है कि यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि कांग्रेस का घोषणापत्र भारत को पीछे ले जाएगा।"

रक्षा के क्षेत्र में भारत की ताकत के बारे में बोलते हुए रक्षा मंत्री सिंह ने कहा, "भारत रक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में उभरा है। सभी हथियार, मिसाइल, टैंक और गोला-बारूद जो हम आयात करते थे, अब निर्यात किए जा रहे हैं। 2014 में हम 600 करोड़ रुपये की रक्षा सामग्री निर्यात करते थे, आज हम 31000 करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात कर रहे हैं, कुछ महीनों में लोगों को पता चल जाएगा कि हम आने वाले समय में कितना निर्यात करने की योजना बना रहे हैं।"

राजनाथ सिंह ने भाजपा सरकार के ट्रैक रिकॉर्ड और पूर्व में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि भाजपा के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी मामला नहीं है।

उन्होंने कहा, "पिछले पांच वर्षों में हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया है। अगर आप कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को देखें तो रक्षा के क्षेत्र में भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे।"

भारत के दुनिया में एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभरने पर सिंह ने कहा, ''दुनिया देख रही है कि भारत दुनिया में एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है।''

कांग्रेस के कार्यकाल में बार-बार होने वाली आतंकी घटनाओं का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, "कांग्रेस के शासनकाल के दौरान आतंकवाद की कई घटनाएं हुईं और वे कहते थे कि देश में आतंकवाद की ऐसी छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं। लेकिन आपने देखा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने मजबूती और गंभीरता से आतंकवाद की समस्या को लगभग खत्म कर दिया है।''

आतंकवाद से निपटने में भाजपा की उपलब्धि का बखान करते हुए सिंह ने कहा, "पहले देश के विभिन्न राज्यों में आतंकवाद की खबरें आती थीं। लेकिन आज कश्मीर को छोड़ दें तो एक या दो महीने में ही आतंकवाद की घटनाएं सामने आती हैं।"

पाकिस्तान की ओर से सीमा पार विद्रोह की घटनाओं की ओर इशारा करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, "यहां तक ​​कि हमारे पड़ोसी देश भी जानते हैं कि हम वह भारत नहीं हैं जो पहले था। अगर कोई हमें धमकी देता है तो हम कड़ा जवाब देने में सक्षम हैं।"

कांग्रेस के 'न्याय पत्र' पर रक्षा मंत्री ने कहा, "मैं कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में बस इतना कहना चाहता हूं कि यह एक पीछे ले जाने वाला दस्तावेज है। भारतीय जनता पार्टी के घोषणापत्र प्रगतिशील हैं। यही इनमें भारी और एक महत्वपूर्ण अंतर है। यह एक दिवालिये बैंक के चेक से अधिक कुछ नहीं है।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024राजनाथ सिंहBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब