लाइव न्यूज़ :

'बगदादी को देखकर "बगदीदी" बनना चाहती हैं ममता बनर्जी': योगी आदित्यनाथ

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 15, 2019 16:27 IST

अमित शाह ने ममता बनर्जी पर इशारा करते हुए कहा है, ''मैं ममता जी को बताना चाहता हूं कि आप सिर्फ 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं और भाजपा देश के सभी राज्यों में चुनाव लड़ रही है ।मगर कहीं पर भी हिंसा नहीं हुई, लेकिन बंगाल में हर चरण में हिंसा हुई इसका साफ़ मतलब है कि हिंसा TMC कर रही है।''

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने बारासात की रैली में ममता बनर्जी पर दुर्गा पूजा को रोकने के प्रयास का आरोप लगाया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता को लिखकर योगी आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से डरकर ममता बनर्जी बंगाल में हिंसा और बवाल करवा रही हैं। योगी आदित्यनाथ आज (15 मई) को पश्चिम बंगाल के बारासाट में रैली कर रहे हैं। 

अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए सीएम योगी मे लिखा, ''भाजपा से भयभीत ममता बंगाल में सभाओं के मंच तोड़कर, मजदूरों को पीटकर,रैलियां रद्द करवाकर बंगाल को क्या बनाना चाहती हैं? याद रखिये,बंगाल भारत का अभिन्न अंग है, बगदादी से प्रभावित होकर "बगदीदी" बनने का आपका सपना भारत माँ के सच्चे सपूत वोट की चोट से तोड़कर रहेंगे। जय हिंद। जय भारत।''

इस ट्वीट के पहले योगी ने एक कविता ट्वीट कर कहा, तानाशाह दीदी जो भी करें, उनकी विदाई तय है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, बाधाएं आती है आएं, घिरें प्रलय की घोर घटाएं,पांवों के नीचे अंगारे, सिर पर बरसें यदि ज्वालाएं, निज हाथों में हंसते-हंसते, आग लगाकर जलना होगा, कदम मिलाकर चलना होगा। भारत रत्न श्री वाजपेयी जी की यह कविता हमें हृदय से स्मरण है। तानाशाह दीदी जो भी करें, उनकी विदाई तय है। 

योगी ने बारासात की रैली ने कहा, 'यूपी में भी दुर्गा पूजा और मुहर्रम एक साथ हुआ। अधिकारियों ने कहा यह कैसे होगा? मैंने कहा कि पूजा का समय नहीं बदलेगा मुहर्रम के जुलूस का समय बदल दो। एक भी वारदात नहीं हुई न तब और न पिछले दो साल में।' 

अमित शाह ने ममता बनर्जी पर इशारा करते हुए कहा है, ''मैं ममता जी को बताना चाहता हूं कि आप सिर्फ 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं और भाजपा देश के सभी राज्यों में चुनाव लड़ रही है ।मगर कहीं पर भी हिंसा नहीं हुई, लेकिन बंगाल में हर चरण में हिंसा हुई इसका साफ़ मतलब है कि हिंसा TMC कर रही है।'' अमित शाह के 14 मई को कोलकाता में हुए रोडशो में आगजनी और टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई थी। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनावममता बनर्जीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'