लाइव न्यूज़ :

सीएम आदित्यनाथ ने लोहिया की ‘भविष्यवाणी’ का हवाला दिया, कहा- मोदी 25 साल तक करेंगे शासन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2019 18:51 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “डॉ. लोहिया ने संसद में श्रीमती इंदिरा गांधी जी से कहा था कि यह देश गांवों में निवास करता है। जिस दिन देश में हर गरीब के घर में शौचालय और ईंधन की उसकी जरूरत पूरी होगी, जो भी प्रधानमंत्री होगा वह कम से कम 25 साल तक राज करेगा।”

Open in App
ठळक मुद्देआदित्यनाथ ने कहा, “मुझे लगता है कि बहुत से लोग हैं जो डॉ. लोहिया के नाम पर सियासत करते हैं लेकिन उनका सपना प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा किया।” मोदी के कार्यकाल के दौरान डेढ़ करोड़ गरीबों को घर उपलब्ध कराया गया, चार करोड़ लोगों को बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया गया

योगी आदित्यनाथ ने लोहिया की ‘भविष्यवाणी’ का हवाला दिया, कहा पीएम मोदी 25 साल तक करेंगे शासन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दावा किया कि गरीबों को शौचालय और ईंधन मुहैया कराने के अपने कदम के चलते नरेंद्र मोदी का अगले कई सालों तक देश चलाना तय है।

आदित्यनाथ ने दावा किया कि भाजपा प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 74 पर जीत हासिल करेगी, जो 2014 में उसकी जीती गई सीटों से तीन ज्यादा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया का सपना पूरा किया और 2019 के चुनावों के बाद भाजपा स्पष्ट बहुमत से साथ सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा, “डॉ. लोहिया ने संसद में श्रीमती इंदिरा गांधी जी से कहा था कि यह देश गांवों में निवास करता है। जिस दिन देश में हर गरीब के घर में शौचालय और ईंधन की उसकी जरूरत पूरी होगी, जो भी प्रधानमंत्री होगा वह कम से कम 25 साल तक राज करेगा।”

उन्होंने कहा कि लोहिया ने 1966 या 1967 में तब प्रधानमंत्री से ये बातें कही थीं लेकिन उनकी यह इच्छा अब जाकर पूरी हुई है। आदित्यनाथ ने कहा, “मुझे लगता है कि बहुत से लोग हैं जो डॉ. लोहिया के नाम पर सियासत करते हैं लेकिन उनका सपना प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा किया।”

उन्होंने दावा किया कि यह चुनाव पहला चुनाव होगा जो जाति, धर्म, क्षेत्र और वोटबैंकों के लेकर सभी पूर्वानुमानों को तोड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के कार्यकाल के दौरान डेढ़ करोड़ गरीबों को घर उपलब्ध कराया गया, चार करोड़ लोगों को बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया गया और सात करोड़ महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन दिया गया।

उन्होंने कहा कि इन पांच सालों में 10 करोड़ शौचालय बनाए गए, किसान सम्मान निधि योजना के तहत साढ़े 12 करोड़ किसानों की मदद की गई, मुद्रा योजना से 15 करोड़ युवा लाभान्वित हुए और 37 करोड़ जनधन खाते खोले गए।

 

भाजपा नेता ने कहा, “ये आंकड़े हैं जो जाति, क्षेत्र, धर्म, वोट बैंक या भाषा पर आधारित नहीं हैं। आम आदमी के मन में प्रधानमंत्री को लेकर आज जो सम्मान है उसे देखते हुए, जनता का उनके प्रति झुकाव है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि आम चुनाव उप चुनाव से अलग होते हैं क्योंकि वे तय करते हैं कि कौन प्रधानमंत्री होगा।

हाल में भाजपा ने जिन निर्वाचन क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था उनका जिक्र करते हुए आदित्यनाथ ने दावा किया, “भाजपा गोरखपुर, फूलपुर, अमेठी, आजमगढ़ और बदायूं में ये चुनाव जीतेगी और उत्तर प्रदेश में उसकी 74 से ज्यादा सीटें होंगी।”

मुख्यमंत्री ने दावा किया, “आजादी के बाद यह पहला मौका है जब गरीब व्यक्ति को घर मिला है, बिजली कनेक्शन और रसोई गैस कनेक्शन मिला है।” आदित्यनाथ ने विरोधी समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर उनकी सरकार के कार्यकाल के दौरान लैपटॉप वितरण योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

उन्होंने दावा किया कि इसके विपरीत उनकी सरकार ने गरीबों के फायदे के लिये तकनीक का इस्तेमाल किया। आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, “समाजवादी पार्टी के ‘बबुआ’ से पूछिए कि आपकी लैपटॉप योजना घोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की जड़ थी।” मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारी डिजिटल इंडिया नीति आम आदमी को शासन और सुविधाओं से जोड़ती है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019योगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप