लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: लालू-राबड़ी परिवार में लड़ाई! तेज प्रताप यादव की जिद ने बढ़ाई RJD की मुश्किल

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2019 18:18 IST

शिवानंद तिवारी ने तेजप्रताप यादव की नाराजगी पर कहा है कि यह पार्टी का मसला कम, परिवार का मसला ज्यादा है।

Open in App

RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव के घर में मचे तूफान के बाद अब पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवानन्द तिवारी ने लालू-राबड़ी को परिवार का झगडा सुलझाने की सलाह दी है। बता दें कि पहले पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी, फिर टिकट बंटवारे पर नाराजगी और अब सारण से ससुर चंद्रिका राय के खिलाफ चुनाव लडने के तेजप्रताप के ऐलान ने राजद की मुश्किल बढा दी है।

शिवानंद तिवारी ने तेजप्रताप यादव की नाराजगी पर कहा कि यह पार्टी का मसला कम, परिवार का मसला ज्यादा है। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी को तो बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, मगर इससे जग हंसाई जरूर हो रही है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव और राबडी देवी से आग्रह किया है कि इस मामले को जल्दी सुलझा लिया जाए नहीं तो बाहर जग हंसाई हो रही है। 

वहीं, सीट बंटवारे पर शिवानंद तिवारी ने कहा है कि पार्टी ने सभी सीटों का ऐलान तो कर दिया है, बस दो-तीन सीट रह गई है। साथ ही कहा कि जिस तरह से जहानाबाद और शिवहर सीट पर तेज प्रताप अपना विचार दे रहे थे, उसमें भी जहानाबाद पर ऐलान हो गया है। ससुर चंद्रिका राय के खिलाफ तेजप्रताप के चुनावी लडने की घोषणा पर राजद नेता ने कहा कि यह ठीक बात नहीं है. लालू-राबडी को इस पर समय रहते ध्यान देना होगा। साथ ही कहा कि चंद्रिका राय की स्थिति ठीक नहीं है, वह भी अधजल में पड़े हुए हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावतेज प्रताप यादवआरजेडीलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया