लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019ः शिवपाल यादव देंगे मुलायम सिंह का साथ, सपा-बसपा गठबंधन के खिलाफ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2019 09:51 IST

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने एक बयान में साफ तौर पर कहा कि वो मुलायम सिंह के साथ हैं लेकिन गठबंधन के खिलाफ हैं। उनकी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावनाएं लगभग खत्म होती दिखाई दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देवपाल सिंह यादव ने यूपी में करीब 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है, लेकिन मैनपुरी सीट को छोड़करशिवपाल सिंह सपा-बसपा गठबंधन को ठगबंधन बता चुके हैं

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के जारी एक बयान से स्पष्ट हो गया है कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन लगभग-लगभग खत्म होता दिख रहा है। शुक्रवार (15 मार्च) को शिवपाल सिंह ने स्पष्ट तौर से कहा कि गठबंधन पर कांग्रेस की ओर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस के साथ गठबंधन का एक महीना इंतजार किया, लेकिन कांग्रेस की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। 

हालांकि शिवपाल सिंह यादव ने यूपी में करीब 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है, लेकिन अभी तक उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं किया है। कांग्रेस के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पुरानी पार्टी है और हम चाहते थे कि सारी सेक्यलुर पार्टियां एक हो जाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से कोई जवाब नहीं मिला है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ बोलने वाली पार्टी है। 

मुलायम सिंह सीट छोड़कर सभी सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह एक तरफ जहां सपा-बसपा गठबंधन के खिलाफ हैं तो दूसरी ओर मुलायम सिंह से दूरी नहीं बनाते हुए दिख रहे हैं। कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाएं खोने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि अब पार्टी मुलायम सिंह यादव की सीट छोड़कर सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि उम्मीदवारों की लिस्ट पर शिवपाल सिंह ने कोई जवाब नहीं दिया। मालूम हो कि शिवपाल सिंह सपा-बसपा गठबंधन को ठगबंधन बता चुके हैं और उन्होंने साफ-साफ कह दिया था कि वो किसी भी पार्टी से गठबंधन कर सकते हैं लेकिन सपा-बसपा गठबंधन में शामिल नहीं होंगे। 

मुलायम सिंह मैनपुरी से लड़ेंगें चुनाव 

पार्टी की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक मुलायम सिंह यादव इस बार भी चुनाव लड़ेंगे। वह मैनपुरी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में अपना भाग्या आजमाएंगे। इसके अलावा धर्मेंद्र यादव और अक्षय यादव को भी टिकट दिया गया है।

बीजेपी सरकार के खिलाफ लडे़ंगे चुनाव

शिवपाल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार से जनता दुखी है और हम उन्हीं पार्टी को मौका देंगे जो हमारे साथ मिलकर केंद्र सरकार को उखाड़ फेंक दें। उन्होंने कहा कि हमें 63 पार्टियों का साथ मिला है और हम सब मिलकर मोदी सरकार  को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने वादा किया था कि सबका साथ, सबका विकास, अच्छे दिन आएंगे, काला धन लाएंगे, बेरोजगारी दूर करेंगे, भ्रष्टाचार तीन महीने में खत्म हो जाएगा, लेकिन भाजपा नाकाम रहीं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावशिवपाल यादवसमाजवादी पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस