लोकसभा चुनाव 2019: आदित्य ठाकरे भी उतरेंगे मैदान में! शिवसेना ले सकती है ये बड़ा फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 12, 2019 08:38 AM2019-03-12T08:38:52+5:302019-03-12T08:38:52+5:30

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आदित्य मुंबई उत्तर-मध्य निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं।

lok sabha election 2019 shiv sena aditya thakerey may contest election | लोकसभा चुनाव 2019: आदित्य ठाकरे भी उतरेंगे मैदान में! शिवसेना ले सकती है ये बड़ा फैसला

आदित्य ठाकरे (फाइल फोटो)

युवा सेना के अध्यक्ष और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे को लोकसभा चुनावी मैदान में उतारने पर गंभीर मंथन जारी है। सूत्रों से मिली इस जानकारी की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आदित्य मुंबई उत्तर-मध्य निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। इसे आदित्य के लिए सबसे सुरक्षित सीट माना जा रहा है। 

मुंबई उत्तर-मध्य क्षेत्र से फिलहाल भाजपा की पूनम महाजन सांसद हैं। अगर आदित्य मुंबई उत्तर-मध्य से मैदान में उतारे जाते हैं तो फिर मुंबई का उत्तर-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र भाजपा के लिए छोड़ा जा सकता है। 

उत्तर-पश्चिम से शिवसेना के गजानन कीर्तिकर फिलहाल सांसद हैं।  आदित्य ठाकरे मुंबई मनपा चुनावों से पहले एक साक्षात्कार में कह चुके हैं कि उन्होंने खुद को चुनावी राजनीति से कभी भी दूर नहीं रखा। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर जरूरत होगी तो वह चुनाव लड़ेंगे। 

आदित्य ने कहा था कि उनके दादाजी शिवसेना प्रमुख बालासाहब ठाकरे या पिताजी उद्धव ठाकरे ने कभी चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन उन्होंने इस बाबत अपने विचार परिवार के अन्य सदस्यों पर कभी लादे भी नहीं हैं। शिवसेना के प्रवक्ता विधायक अनिल परब ने आदित्य ठाकरे के चुनाव लड़ने की खबर का खंडन किया है।

Web Title: lok sabha election 2019 shiv sena aditya thakerey may contest election