लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद यादव को SC से जमानत नहीं मिलने से पार्टी व परिवार में छाई मायूसी, बडा सवाल- चुनाव प्रचार कैसे संभलेगा! 

By एस पी सिन्हा | Updated: April 10, 2019 22:46 IST

बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव और 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए लालू प्रसाद यादव ने प्रचार किया था, हालांकि, उस वक्त भी वह जेल से जमानत पर बाहर आए थे.

Open in App

चारा घोटाला मामले में जेल में बंद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत नही मिलने से लालू के परिवार और पार्टी में मायूसी छा गई है क्योंकि ऐन चुनाव के वक्त लालू यादव जेल में हैं. वैसे लालू प्रसाद यादव के लिए यह सबसे बडा झटका है क्योंकि 1977 के बाद ऐसा पहली बार होगा कि वह किसी भी चुनाव प्रचार में शामिल नहीं होंगे. 

यहां बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव और 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए लालू प्रसाद यादव ने प्रचार किया था, हालांकि, उस वक्त भी वह जेल से जमानत पर बाहर आए थे. दरअसल, लालू प्रसाद यादव ने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कोर्ट से जमानत मांगी थी. मगर सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा पेश करके लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका का विरोध किया था.

सीबीआई ने कहा था कि लालू यादव लोकसभा चुनाव के लिए जमानत मांग रहे हैं. बताया जाता है कि 1977 के बाद जब लालू प्रसाद यादव पहली बार चुनाव लडे थे और सारण से सांसद के रूप में चुने गए थे. चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगे. चारा घोटाला में फंसे होने की वजह से उन्हें अयोग्य ठहरा दिया गया था. जिसकी वजह से वह चुनाव नहीं लड़ सके थे, मगर वह 2014 के चुनाव और 2015 के विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के प्रचार प्रसार में शामिल हुए थे. इमरजेंसी के बाद जब आम चुनाव हुए तो लालू यादव पहली बार चुनावी मैदान में थे और वो सारण के सांसद चुने गए थे. उसके बाद राज्य की राजनीति में लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव को नौ सौ करोड रूपए से अधिक के चारा घोटाले से संबंधित तीन मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है. ये मामले 1990 के दशक में, जब झारखण्ड बिहार का हिस्सा था, धोखे से पशुपालन विभाग के खजाने से धन निकालने से संबंधित हैं. लालू प्रसाद यदव ने उच्च न्यायालय में जमानत के लिये अपनी उम्र और गिरते स्वास्थ्य का हवाला देते हुये कहा था कि वह मधुमेह, रक्तचाप और कई अन्य बीमारियों से जूझ रहे हैं और उन्हें चारा घोटाले से संबंधित एक मामले में पहले ही जमानत मिल गई थी.

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को झारखण्ड में स्थित देवघर, दुमका और चाईबासा के दो कोषागार से छल से धन निकालने के अपराध में दोषी ठहराया गया है. इस समय उन पर डोरंडा कोषागार से धन निकाले जाने से संबंधित मामले में मुकदमा चल रहा है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावलालू प्रसाद यादवसुप्रीम कोर्टबिहार लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां