लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः महाकाल के द्वार प्रियंका गांधी, पूजा-अर्चना के बाद उज्जैन में रोड शो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2019 16:27 IST

मध्य प्रदेश कांग्रेस समिति मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने बताया, ‘‘प्रियंका आज दोपहर उज्जैन के महाकालेशवर मंदिर के दर्शन करने गईं और उन्होंने वहां बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की। वह मंदिर में एक घंटे से अधिक समय तक रहीं।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि इस दौरान उनके साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भी मौजूद थे और उन्होंने भी बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की। रोड शो खत्म होने के बाद वह रतलाम के लिए रवाना हो गईं, जहां वह पार्टी प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के लिए जनसभा को संबोधित करेंगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और उसके बाद उज्जैन में रोड शो किया।

इस लोकसभा चुनाव में प्रियंका पहली बार मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार करने आईं हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस समिति मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने बताया, ‘‘प्रियंका आज दोपहर उज्जैन के महाकालेशवर मंदिर के दर्शन करने गईं और उन्होंने वहां बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की। वह मंदिर में एक घंटे से अधिक समय तक रहीं।’’

उन्होंने कहा कि इस दौरान उनके साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भी मौजूद थे और उन्होंने भी बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की।

शोभा ने बताया कि प्रियंका ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद उज्जैन के टावर चौराहा से पार्टी प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक बाबूलाल मालवीय के समर्थन में करीब डेढ़ किलोमीटर का रोड शो शुरू किया। उन्होंने कहा कि रोड शो खत्म होने के बाद वह रतलाम के लिए रवाना हो गईं, जहां वह पार्टी प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के लिए जनसभा को संबोधित करेंगी। शोभा ने बताया कि आज शाम वह इंदौर में भी रोड शो करेंगी। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब