लाइव न्यूज़ :

BJP की प्रचंड जीत के बाद लॉन्च हुई 'मोदी सीताफल कुल्फी', 50% डिस्काउंट के बाद बनी चर्चा का विषय

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 29, 2019 13:12 IST

आइसक्रीम पार्लर के मालिक विवेक अजमेरा का कहना है कि 'मोदी सीताफल कुल्फी' शहर में बहुत अच्छी बिक रही है। लोकसभा चुनावों में बीजेपी की जीत का जश्न मनाने के लिए हम इसे 50 प्रतिशत की छूट पर बेच रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी की शानदार जीत का जश्न सूरत स्थित एक आइसक्रीम पार्लर में मनाया जा रहा है।पार्लर मालिक ने 'मोदी सीताफल कुल्फी' बेचना शुरू किया है।पार्लर मालिक का कहना है कि कर्मचारियों को 200 कुल्फी पर मोदी का चेहरा बनाने में 24 घंटे लग जाते हैं।

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रचंड विजय के बाद गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थक एक अलग अंदाज में जीत का जश्न मना रहा है। दरअसल, उसने बीजेपी की शानदार जीत का जश्न सूरत स्थित एक आइसक्रीम पार्लर में मनाया जा रहा है, जहां पार्लर मालिक ने 'मोदी सीताफल कुल्फी' बेचना शुरू किया है। इस कुल्फी की चर्चा पूरे शहर में है। कुल्फी की खासियत है कि उसमें नरेंद्र मोदी का चेहरा उकेरा गया है।  

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आइसक्रीम पार्लर के मालिक विवेक अजमेरा का कहना है कि 'मोदी सीताफल कुल्फी' शहर में बहुत अच्छी बिक रही है। लोकसभा चुनावों में बीजेपी की जीत का जश्न मनाने के लिए हम इसे 50 प्रतिशत की छूट पर बेच रहे हैं। कुल्फी में प्रयोग की जाने वाली सामग्री 100 प्रतिशत नेचुरल है और इसमें कोई आर्टीफिशयल तत्व नहीं है।

पार्लर मालिक का कहना है कि कर्मचारियों को 200 कुल्फी पर मोदी का चेहरा बनाने में 24 घंटे लग जाते हैं। यह विशेष कुल्फी केवल 30 मई तक पार्लर में उपलब्ध रहने वाली है। जब मोदी दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले लेंगे उसके बाद इसे बेचना बंद कर दिया जाएगा। 

आपको बता दें कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2019 में शानदार जीत हासिल की है। उसने अपने विरोधियों को करारी हार का सामना करवाया है। पार्टी को इस लोकसभा चुनाव में 303 सीटें हासिल हुई हैं, जबिक उसके गठबंधन ने 353 सीटें जीती हैं। 

30 मई को लेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ

पीएम नरेंद्र मोदी 30 मई को शपथ-ग्रहण करेंगे। यह शाम 7 बजे भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिलवाया जाएगा, जिसमें बिम्सटेक के नेता भी शामिल होंगे। बिमस्टेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) में बांग्लादेश, भारत, म्यामां, श्रीलंका, थाईलैंड, भूटान और नेपाल शामिल हैं। वहीं, इस बार पाक के पीएम को न्योता नहीं भेजा गया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील