लाइव न्यूज़ :

यूपी में उतारे गए बीजेपी उम्मीदवारों से योगी आदित्यनाथ खुश नहीं?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2019 16:48 IST

बुलंदशहर में रैली के दौरान सीएम योगी उस वक्त व्याकुल दिखे जब पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां से बनाए गए उम्मीदवार भोले सिंह के खिलाफ कथित तौर पर नारेबाजी की। कार्यकर्ता भोले सिंह के बदले किसी और नए चेहरे को उतारने की मांग कर रहे थे लेकिन...

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में बीजेपी उम्मीदवारों के चयन से नाराज चल रहे है योगी आदित्यनाथ?योगी पर हमला बोलने वाले नेता को भी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण सीटों पर उम्मीदवारों के ऐलान में काफी वक्त लिया लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके चयन पर नाराज बताए जा रहे हैं। टीओआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि बुलंदशहर में रैली के दौरान सीएम योगी उस वक्त व्याकुल दिखे जब पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां से बनाए गए उम्मीदवार भोले सिंह के खिलाफ कथित तौर पर नारेबाजी की।

कार्यकर्ता भोले सिंह के बदले किसी और नए चेहरे को उतारने की मांग कर रहे थे लेकिन सीएम योगी ने किसी तरह हालात पर काबू पाया। योगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ''यह चुनाव उम्मीदवारों के मुकाबले 'देश को मजबूत बनाने के लिए पीएम के हाथों को मजबूत करने' के बारे में ज्यादा है।'' 

योगी आदित्यनाथ को उन्नाव से उम्मीदवार बनाए गए साक्षी महाराज को लेकर भी नाराज बताया जा रहा है। इसकी वजह भी है। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत के मामले में साक्षी महाराज ने बयानबाजी करते हुए योगी पर हमला किया था। साक्षी महाराज ने बच्चों की मौत को 'नरसंहर' बताया था। 

साक्षी महाराज ने एक बार उत्तर प्रदेश विधानसभा स्पीकर हृदय नारायण दीक्षित को लेकर कहा था कि ब्राह्मणों को राजनीति से दूर रहना चाहिए और खुद को पूजा-पाठ में लगाना चाहिए। इस बयान के कारण बीजेपी में साक्षी की काफी आलोचना होती है। 

साक्षी ने यह कहते हुए बीजेपी नेतृत्व के खिलाफ बागी तेवर दिखाए थे कि अगर उन्हें टिकट नहीं दिया जाता है तो ओबीसी वोट पार्टी से छिड़क जाएगा। बाद में पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार घोषित कर दिया।

हालांकि, कहा जा रहा है कि योगी ने पार्टी विधायक को जूता मारने वाले संत कबीर नगर के सांसद का टिकट कटवाने में कामयाबी पाई है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप