लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: इन सीटों के चलते बिहार महागठबंधन में फंसी है पेंच, कांग्रेस-आरजेडी में अबतक नहीं बनी बात

By निखिल वर्मा | Updated: March 19, 2019 15:20 IST

बता दें कि सोमवार को दिल्ली में दिनभर कांग्रेस नेताओं की बैठकों का दौर चला। कांग्रेस 11 सीटों पर लड़ना चाह रही है जबकि आरजेडी 8 सीटें देने पर अड़ी है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नौ सीटों पर मान सकती है। 

Open in App
ठळक मुद्देमहागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी, VIP अध्यक्ष मुकेश सहनी और जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी अवामी मोर्चा शामिल है। आरजेडी 20 से कम सीटों पर नहीं लड़ना चाहती है जबकि कांग्रेस ने अपने लिए 11 सीटें मांगी है।

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बिहार में महागठबंधन की सीटों का बंटवारा आज शाम तक होने की उम्मीद है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पिछले एक हफ्ते से दिल्ली में हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और तेजस्वी की मुलाकात आज होगी। कांग्रेस ने बिहार से सभी बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाया है। कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने बताया कि आज ही सीटों की स्थिति साफ हो जाएगी।

बता दें कि सोमवार को दिल्ली में दिनभर कांग्रेस नेताओं की बैठकों का दौर चला। कांग्रेस 11 सीटों पर लड़ना चाह रही है जबकि आरजेडी 8 सीटें देने पर अड़ी है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नौ सीटों पर मान सकती है। 

टिकट बंटवारे से पहले ही एनसीपी ने घोषित किया प्रत्याशी

कांग्रेस को कुछ सीटों पर संकट का सामना कर पड़ सकता है। सीमांचल के कटिहार सीट पर एनसीपी ने  मो. शकूर को प्रत्याशी घोषित कर दिया। इस सीट से पिछली बार एनसीपी के टिकट से तारिक अनवर जीते थे। कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने लोकमत से विशेष बातचीत में कहा कि वह कटिहार से ही चुनाव लड़ेंगे। एनसीपी के उम्मीदवार उतारने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

कुछ सीटों पर आरजेडी-कांग्रेस में फंसा पेंच

दरभंगा, मधुबनी, कटिहार, किशनगंज और मोतिहारी की सीटों पर कांग्रेस और आरजेडी दोनों दावा ठोका है। दरभंगा सीट से कांग्रेस बीजेपी से आए कीर्ति आजाद को लड़ाना चाहती है जबकि आरजेडी से पूर्व सांसद मोहम्मद अली अशरफ फातमी का दावा है।  विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष मुकेश सहनी भी दरभंगा से ही लड़ना चाहते हैं।  मधुबनी से कांग्रेस शकील अहमद को तो आरजेडी अब्दुल बारी सिद्दीकी को लड़ाना चाहती है। आरजेडी ने कांग्रेस को दरभंगा-मधुबनी, कटिहार-किशनगंज और मोतिहारी-वाल्मीकि नगर में से एक-एक सीट का विकल्प दे दिया है। 

मांझी ने मांगी पांच सीटें

महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी, VIP अध्यक्ष मुकेश सहनी और जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी अवामी मोर्चा शामिल है। वाम दलों के साथ आने की भी बात चल रही है। आरजेडी 20 से कम सीटों पर नहीं लड़ना चाहती है जबकि कांग्रेस ने अपने लिए 11 सीटें मांगी है। मांझी अपनी पार्टी के लिए 5 सीटें मांग रहे हैं जबकि उपेंद्र कुशवाहा ने तीन सीटों पर दावा किया है। भाकपा-माले ने छह सीटों पर अपनी दावेदारी जताई है। बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में चुनाव होंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावतेजस्वी यादवबिहारकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी