लाइव न्यूज़ :

बीजेपी के इस सहयोगी दल को एग्जिट पोल पर नहीं है भरोसा, कहा- 'ये एग्जिट पोल राय थोपने के बारे में था'

By भाषा | Updated: May 21, 2019 03:07 IST

पलानीस्वामी ने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी एवं उसके सहयोगी राज्य की सभी सीटों और पुडुचेरी की एक सीट पर जीत दर्ज करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि ये एग्जिट पोल “राय थोपने के” बारे में ज्यादा थे।

Open in App
ठळक मुद्देद्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने कहा कि वह इन पूर्वानुमानों को गंभीरता से नहीं लेते और जनादेश को जानने के लिए तीन दिन का इंतजार करेंगे। स्टालिन ने कहा, “ऐसी बैठकें परिणाम जानने के बाद ही उपयोगी होंगी। हम इंतजार कर रहे हैं।” 

 तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के.पलानीस्वामी ने अन्नाद्रमुक के खराब प्रदर्शन का अनुमान जताने वाले एग्जिट पोल को गैर जरूरी बताते हुए सोमवार को कहा कि 2016 में उनके हारने के संबंध में व्यक्त किए गए इसी प्रकार के पूर्वानुमानों को वह खुद गलत साबित कर चुके हैं। पलानीस्वामी ने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी एवं उसके सहयोगी राज्य की सभी सीटों और पुडुचेरी की एक सीट पर जीत दर्ज करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि ये एग्जिट पोल “राय थोपने के” बारे में ज्यादा थे।

उन्होंने कहा, “2016 में (विधानसभा चुनावों) भी, ऐसे एग्जिट पोल किए गए थे और उनमें कहा गया था कि सलेम में अन्नाद्रुमक केवल तीन सीट जीत पाएगी और मैं भी हार जाऊंगा (सलेम में एडाप्पडी सीट से)।” उन्होंने कहा, “लेकिन मैं 42,000 मतों के अंतर से जीता था जबकि अन्नाद्रमुक ने तीन (एग्जिट पोल के मुताबिक) की बजाए 10 सीट जीतीं थीं।”

अन्नाद्रमुक नेता ने कहा, “यही हैं एग्जिट पोल। वे राय थोपने जैसे हैं।” साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस बार भी पूर्वानुमान गलत साबित होंगे। वहीं द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने कहा कि वह इन पूर्वानुमानों को गंभीरता से नहीं लेते और जनादेश को जानने के लिए तीन दिन का इंतजार करेंगे।

हालांकि एग्जिट पोल में उनकी पार्टी के बेहतर प्रदर्शन का अनुमान जताया गया है। लोकसभा चुनावों के परिणाम 23 मई को घोषित होंगे। सोनिया गांधी की ओर से चुनाव के बाद के परिदृश्य पर चर्चा करने के लिए मतगणना के दिन बुलाई गई विपक्षी पार्टियों की बैठक की खबर के बारे में पूछने पर स्टालिन ने कहा, “किसने आपसे कहा कि 23 मई को बैठक है? ऐसी खबरें बस मीडिया में आती हैं।” साथ ही उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार की शाम तक नतीजे पता चल ही जाएंगे। स्टालिन ने कहा, “ऐसी बैठकें परिणाम जानने के बाद ही उपयोगी होंगी। हम इंतजार कर रहे हैं।” 

टॅग्स :लोकसभा चुनावएग्जिट पोल्सभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एआईडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतदिवंगत जयललिता की करीबी सहयोगी शशिकला ने नई पार्टी की घोषणा की, तमिलनाडु विधानसभा में सभी सीट पर चुनाव

भारतएआईएडीएमके छोड़कर डीएमके में शामिल 3 बार के पूर्व सीएम पन्नीरसेल्वम, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति हलचल, NDA को बड़ा झटका, बोडी मेट्टू निर्वाचन क्षेत्र से लड़ेंगे

भारतएक्सिस-माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी+ जीतेगी 131 से 151 सीटें, उद्धव की शिवसेना को 58 से 68 सीटें मिलने का अनुमान

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026ः 2021 में 20 पर बीजेपी और 191 सीट पर अन्नाद्रमुक लड़े चुनाव?, नयनार नागेंद्रन ने कहा-सीट बंटवारा फाइनल, घोषणा जल्द

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया