लाइव न्यूज़ :

सुशील मोदी ने बिहारी बाबू पर कसा तंज, कहा-शत्रुघ्न सिन्हा तो छोड़ें पटना साहिब सीट पर डोनाल्ड ट्रंप भी भाजपा को नहीं हरा सकते

By एस पी सिन्हा | Updated: March 31, 2019 23:54 IST

भाजपा ने 2019 के चुनाव में पटना साहिब से सिन्हा का टिकट काट दिया है और उनके स्थान पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को मैदान में उतारा है.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने पटना साहिब सीट से उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस में पटना साहिब सीट से ही शत्रुघ्न सिन्हा की बात चल रही है.सुशील मोदी ने शत्रुघ्न सिन्हा को नसीहत दी है कि अभी भी समय है चुनाव के बारे में न सोंचे.

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पटना साहिब से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस का स्टार प्रचारक बनाये जाने पर निशाना साधा है. मोदी ने कहा कि हमने तो पहले ही सलाह दी थी कि उम्र के इस पड़ाव में अपनी फजीहत मत कराइये.

पटना साहिब में जीत का दावा करते हुए सुशील मोदी ने कहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा तो छोड़ें इस सीट पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी भाजपा को नहीं हरा सकते है.

उन्होंने कहा कि पटना साहिब भाजपा का गढ है. मोदी ने कहा कि आप शत्रुघ्न सिन्हा को छोड़िए अगर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी यहां आ जाएं तो भी भाजपा को कोई हरा नहीं सकता है. उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा को पटना साहिब में पोलिंग एजेंट तक भी नहीं मिलेगा.

बता दें कि बिहारी बाबू के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद जानकारी दी है कि वे 6 अप्रैल को कांग्रेस का हांथ थामने वाले हैं. माना जा रहा है कि वे पटना साहिब से पार्टी के उम्मीदवार होंगे. महागठबंधन में सहमति बनाने और उनके कांग्रेस में शामिल होने के लिए उन्होंने लालू यादव को धन्यवाद दिया है.

साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 'होप ऑफ नेशन' कहा है. वहीं, सुशील मोदी ने शत्रुघ्न सिन्हा को नसीहत दी है कि अभी भी समय है चुनाव के बारे में न सोंचे.

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने 2019 के चुनाव में पटना साहिब से सिन्हा का टिकट काट दिया है और उनके स्थान पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को मैदान में उतारा है. वहीं, कांग्रेस से शत्रुघ्न सिन्हा को पटना साहिब से टिकट मिलने की पूरी उम्मीद है.

हालांकि कांग्रेस ने पटना साहिब सीट से उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस में पटना साहिब सीट से ही शत्रुघ्न सिन्हा की बात चल रही है. बात बनने के बाद 6 अप्रैल को सिन्हा कांग्रेस में शामिल होंगे.

टॅग्स :लोकसभा चुनावसुशील कुमार मोदीशत्रुघ्न सिन्हालालू प्रसाद यादवबिहार लोकसभा चुनाव 2019पटना साहिब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील