लाइव न्यूज़ :

अमित शाह के कंगाल बंगाल वाले बयान पर TMC नेता बोला हमला, कहा- वह हैं 'घटिया इंसान'

By भाषा | Updated: May 14, 2019 05:20 IST

कैनिंग में सोमवार को एक चुनावी रैली में शाह ने कहा था कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोनार बांग्ला को “कंगाल बांग्ला” में तब्दील कर दिया है।

Open in App

तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं राज्यसभा सदस्य डेरेक ओब्रायन ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर उनकी ‘‘कंगाल बांग्ला” टिप्पणी को लेकर सोमवार को हमला बोला और उन्हें एक “घटिया” एवं “कुख्यात” व्यक्ति बताया जिन्होंने राज्य का “अपमान” किया। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य के लोग शाह और मोदी को करारा जवाब देंगे।कैनिंग में सोमवार को एक चुनावी रैली में शाह ने कहा था कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोनार बांग्ला को “कंगाल बांग्ला” में तब्दील कर दिया है। शाह ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा, “ उनकी दिलचस्पी बस अपने वोट बैंक को सुरक्षित रखने के लिए घुसपैठियों को संरक्षित करने में है। लेकिन उनका वोट बैंक उन्हें करीब आ रही हार से नहीं बचा पाएगा।”ओब्रायन ने शाह की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, “उस घटिया व्यक्ति शाह ने आज एक रैली में ‘कंगाल बांग्ला’ शब्द प्रयोग करने का दुस्साहस किया। बंगाल के लोग उन्हें और मोदी को सातवें चरण में करारा जवाब देंगे। उस कुख्यात व्यक्ति ने बंगाल का अपमान किया।” उन्होंने कहा, “घटिया इंसान शाह बंगाल से अंजान हैं। राज्य के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। यह जानने की भी जहमत नहीं उठाई कि रबिंद्रनाथ ठाकुर का जन्म कहां हुआ था। और फिर भी यहां वोट मांगने आते हैं।”भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ‘जय श्री राम’ बोलने के लिए उन्हें गिरफ्तार करने की बनर्जी को चुनौती दी थी और कहा था कि टीएमसी सुप्रीमो उन्हें बंगाल में रैलियों में शामिल होने से रोक सकती हैं लेकिन राज्य में भाजपा के विजय रथ को नहीं। शाह जादवपुर निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले वारुईपुर में उनके हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति नहीं देने और जनसभा करने की अनुमति नहीं देने के लिए तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना कर रहे थे।शाह ने कहा, “हम बंगाल के वैभव को वापस लाएंगे।” 19 मई को सातवें एवं अंतिम चरण में पश्चिम बंगाल की नौ संसदीय सीटों पर चुनाव होंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह