लाइव न्यूज़ :

बिहारः कांग्रेस रैली की सफलता से खुश अब महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए उठाया जा रहा ये कदम

By एस पी सिन्हा | Updated: February 5, 2019 20:42 IST

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी सूरत में सात सीटें अपने सहयोगी दलों के लिए नहीं छोड़ेगी. पार्टी ने इशारा किया है कि उसके लिए लोकसभा की औरंगाबाद, किशनगंज, सासाराम, सुपौल, कटिहार, समस्तीपुर और दरभंगा सीटें सांस की तरह हैं. 

Open in App

कांग्रेस की रैली में आई भीड़ से उत्साहित और राहुल गांधी के इस ऐलान के बाद कि बिहार में भी कांग्रेस फ्रंटफुट पर खेलेगी. इसके बाद नेता इतने उत्साहित हैं कि उन्होंने यहां तक कह दिया है कि महागठबंधन के सभी घटक दलों के उम्मीदवारों के चयन में कांग्रेस की अहम् भूमिका रहेगी. कांग्रेस महागठबंधन के प्रत्याशियों के चाल चलन और रिकार्ड्स को चेक करेगी. यानी कांग्रेस बिहार में लीड रोल में रहना चाहती है. 

इसी फार्मूले पर कांग्रेंस अपनी सीटों की तलाश और सभी 40 सीटों की स्थिति का आकलन करने को स्वतंत्र एजेंसी से सर्वे कराने का काम कर रही है. सर्वे के रिपोर्ट पर ही बहुत कुछ निर्धारित हो जायेगा. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल भी खुलकर नहीं तो दबे जुबान से यह मानते है कि कांग्रेस के लिए सीट नहीं जीत आवश्यक है. 

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी सूरत में सात सीटें अपने सहयोगी दलों के लिए नहीं छोड़ेगी. पार्टी ने इशारा किया है कि उसके लिए लोकसभा की औरंगाबाद, किशनगंज, सासाराम, सुपौल, कटिहार, समस्तीपुर और दरभंगा सीटें सांस की तरह हैं. 

कांग्रेस सीटों को लेकर चुनावी वास्तविकता को नजरअंदाज नहीं कर रही है. हाल के दिनों में कांग्रेस के स्वर्णिम दिन 1984 का आम चुनाव था, जिसमें अविभाजित बिहार की 54 में 49 सीटें पार्टी की झोली में आई थी. इसके बाद पार्टी का ग्राफ लगातार नीचे जाता रहा. 

1989 में मात्र किशनगंज से एमजे अकबर और नालंदा से राम स्वरूप प्रसाद, 1991 में बेगूसराय, कटिहार, 1998 के चुनाव में मधुबनी से डा. शकील अहमद, कटिहार से तारिक अनवर, बेगूसराय से राजो सिंह की जीत हासिल हुई थी. 1999 में पूर्णिया से राजेश रंजन, औरंगाबाद में श्यामा सिंह और बेगूसराय में राजो सिंह को जीत मिली थी.  

वहीं, 2004 चुनाव में मधुबनी सीट से डा. शकील अहमद, सासाराम से मीरा कुमार और औरंगाबाद में निखिल कुमार को जीत मिली. 2009 के चुनाव में किशनगंज से असरारूल हक और सासाराम से मीरा कुमार चुनाव जीतीं. 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को किशनगंज से असरारूल हक और सुपौल से रंजीत रंजन को जीत मिली. 

पार्टी का मानना है कि इन सीटों को छोडने का मतलब है कि पार्टी का बिहार में कोई चेहरा ही नहीं रहेगा. ऐसे नेता विरासत से ही इन सीटों पर कांग्रेस की राजनीति करते हैं. पार्टी इसके अलावा सामाजिक समीकरण के तहत भी अलग से सीटों के गांठ खोलने में जुटी है. कांग्रेस के लिए बिहार में विपरीत परिस्थितियों में भी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने वाली सीटों में सासाराम की सीट है. यह सीट मीरा कुमार के नाम पूर्व से ही निर्धारित हैं. 

इसी तरह से औरंगाबाद की सीट निखिल कुमार को हर हाल में मिलेगी. सुपौल की सीट से रंजीत रंजन को टिकट मिलना तय है, तो किशनगंज कांग्रेस की परंपरागत सीट है. यह सीट कांग्रेस के सांसद असरारूल हक के निधन से रिक्त हुई है. पार्टी में शामिल होने के बाद कटिहार की सीट तारिक अनवर के लिए आवंटित मानी जा रही है, तो समस्तीपुर की सीट डा. अशोक कुमार को दिया जाना तय है. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसमहागठबंधनबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस