लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: एस.कृष्णा.कुमार ने थामा बीजेपी का दामन, केरल से रह चुके हैं कांग्रेस के सांसद

By विकास कुमार | Updated: April 20, 2019 17:17 IST

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, केरल में लड़ाई यूडीएफ और एलडीएफ के बीच ही है लेकिन इस बीच बीजेपी ने दो क्षेत्रीय दलों से गठबंधन कर मुकाबले को दिलचस्प बनाने की कोशिश की है.

Open in App

लोकसभा चुनाव के दो चरण के मतदान होने के बीच अभी भी नेताओं का दल-बदल अभियान जारी है. कांग्रेस पार्टी की तरफ से कोल्लम के सांसद रह चुके एस.कृष्णा कुमार ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. 

एस.कृष्णा कुमार 8 वीं, 9 वीं और 10 वीं लोकसभा में कांग्रेस की तरफ से सांसद चुन कर लोकसभा पहुंचे. उन्होंने त्रिवेंद्रम से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. एक राजनेता के अलावा उनकी छवि एक सोशल वर्कर और ट्रेड यूनियन के नेता के रूप में भी रही है. 

बीजेपी ज्वाइन करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की जनता को इस बार अगले 10 वर्षों के लिए मतदान करना चाहिए. देश को आधुनिक बनाने के लिए पीएम मोदी को और 10 साल देना होगा. 

 

बीजेपी केरल में पूरी ताकत लगा रही है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के वायनाड से लड़ने के कारण कांग्रेस पार्टी की अगुवाई वाली यूडीएफ का पलड़ा भारी दिख रहा है. वहीं लेफ्ट पार्टी के अगुवाई वाली एलडीएफ भी मजबूत दिख रही है. 

 

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, केरल में लड़ाई यूडीएफ और एलडीएफ के बीच ही है लेकिन इस बीच बीजेपी ने दो क्षेत्रीय दलों से गठबंधन कर मुकाबले को दिलचस्प बनाने की कोशिश की है.    

टॅग्स :लोकसभा चुनावकेरलकांग्रेसअमित शाहनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब