लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: चुनावी नतीजे आने से पहले नवीन पटनायक की पार्टी ने दिए एनडीए के साथ जाने के संकेत

By विकास कुमार | Updated: May 20, 2019 19:55 IST

एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक बीजेपी ओडिशा में इस बार 10 से 14 सीटें जीत सकती है. फोनी तूफ़ान के वक्त पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तारीफ की थी. इसके पहले बीजेपी और बीजद ने चुनावी सरगर्मी के बीच भी एक-दूसरे पर तीखे शब्दबाण चलाने से परहेज किया था

Open in App
ठळक मुद्देएग्जिट पोल के अधिकाँश नतीजे एनडीए को 300 से ज्यादा सीटें दे रहे हैं.एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक बीजेपी ओडिशा में इस बार 10 से 14 सीटें जीत सकती है.

एग्जिट पोल में एनडीए सरकार के पूर्ण बहुमत से सरकार बनने की परिस्थितियों के बीच बीजद ने भाजपा के साथ केंद्र में सरकार का हिस्सा होने का संकेत दिया है. पार्टी के प्रवक्ता अमर पटनायक ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक अगर केंद्र में एनडीए की सरकार बनती है तो बीजू जनता दल केंद्र में सरकार का हिस्सा बन सकती है. 

एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक बीजेपी ओडिशा में इस बार 10 से 14 सीटें जीत सकती है. फोनी तूफ़ान के वक्त पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तारीफ की थी. इसके पहले बीजेपी और बीजद ने चुनावी सरगर्मी के बीच भी एक-दूसरे पर तीखे शब्दबाण चलाने से परहेज किया था जिसे दोनों पार्टियों द्वारा एक दूसरे के प्रति जेस्चर के रूप में देखा गया था. 

एग्जिट पोल के अधिकाँश नतीजे एनडीए को 300 से ज्यादा सीटें दे रहे हैं. वहीं, विपक्ष ने इसे खारिज किया है. ममता बनर्जी और चंद्रबाबू नायडू की आज दिल्ली में मुलाकात हुई है जिसे 23 मई के नतीजे के पहले की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है. लेकिन वहीं, एग्जिट पोल के नतीजों के आने के बाद बीजेपी के नेता अपनी जीत को लेकर निश्चिन्त दिख रहे हैं. 

 

अगर एनडीए 23 मई को पूर्ण बहुमत से चुकती है तो उसे नवीन पटनायक के रूप में एक साथी मिल सकता है जो उसे सत्ता तक पहुंचाने में मदद करेगी.  

टॅग्स :लोकसभा चुनावबीजू जनता दल (बीजेडी)नरेंद्र मोदीनवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम