लाइव न्यूज़ :

इंटरव्यू: अशोक गहलोत का आरोप- जुमलेबाज मोदी झूठे वादों से लोगों को कर रहे हैं गुमराह

By अनुभा जैन | Updated: May 4, 2019 08:12 IST

आगामी चुनाव जीतने की रणनीति पर बात करते हुए गहलोत ने कहा कि हम मिशन 25 को लेते हुए आगे बढ़ रहे हैं. प्रधानमंत्री सरासर सफेद झूठ बोलते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमोदी विकास और मुददों की राजनीति न करते हुए नफरत और बदले की बातें कर रहे हैं: अशोक गहलोत'देश में मोदी लहर नहीं, कांग्रेस के पास राजस्थान में 25 सीट जीतने का दम'

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास व मुददों की राजनीति न करते हुए नफरत और बदले की बातें कर रहे हैं। लोकमत के साथ विशेष बातचीत के दौरान अशोक गहलोत ने कहा कि 'महज चुनाव जीतने के लिए जुमलेबाज मोदी अपनी लच्छेदार व झूठे वादों से लोगों को गुमराह कर रहे हैं'। गहलोत के अनुसार पिछले पांच वर्षों में भाजपा सरकार अपने किए वादों को पूरा नहीं कर पायी जबकि कांग्रेस गांधी के मूल्यों व सिद्वांत पर चलने वाली पार्टी है।

आगामी चुनाव जीतने की रणनीति पर बात करते हुए गहलोत ने कहा कि हम मिशन 25 को लेते हुए आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री सरासर सफेद झूठ बोलते हैं। गहलोत ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मोदी ने काला धन वापस लाने, भ्रष्टाचार खत्म करने, युवाओं को रोजगार देने जैसे अनगिनत वादों के साथ 2014 के चुनाव जीते. लेकिन अपने उन वादों को पूरा करने में भगवा पार्टी असफल रही। उन्होंने कहा कि इसी श्रृंखला में मैने मोदी सरकार के खिलाफ 41 प्रश्नों की सूची तैयार की है जिनमें आर्टिकल 370 पर क्या हुआ, कितने करोड़ युवाओं को रोजगार दिया गया, भ्रष्टाचार गंगा नदी कितनी साफ हुई सरीखे प्रश्न पूछे हैं। 

कांग्रेस 25 सीटों को जीतने का दम रखती है: उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ 25 सीटों को जीतने का दम रखती है. देश में मोदी की कोई लहर नहीं है जिसके चलते मोदी पुन: भारत के प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे।  भाजपा का जम्मू-कश्मीर में धारा 370 का चुनावी माहौल में बात करना महज चुनाव जीतने का हथकंडा है। 

अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए : पीएम के जोधपुर रैली में यह कहे जाने पर कि गहलोत अपने पुत्र के लिए जोधपुर की गलियों में वोट मांग रहे है और जयपुर जनसभा में यह कहना कि जो अपने को नहीं बचा पाएगा वो कांग्रेस को क्या बचाएगा पर गहलोत ने कहा कि  पीएम को पद की गरिमा बनाए रखते हुए इस तरह के अपशब्दों को इस्तेमाल किसी राज्य के सीएम पर नहीं करना चाहिए।

टॅग्स :लोकसभा चुनावअशोक गहलोतराजस्थानकांग्रेसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह