लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: अखिलेश यादव का आरोप- पूरे भारत में ईवीएम गड़बड़, बीजेपी को जा रहा है वोट

By विनीत कुमार | Updated: April 23, 2019 12:02 IST

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनावी प्रक्रिया के लिहाज से आपराधिक लापरवाही है, वह चुनावी प्रक्रिया, जिस पर 50 हजार करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतीसरे चरण के लिए जारी मतदान के बीच अखिलेश यादव ने लगाए आरोपअखिलेश यादव ने कहा कि पूरे भारत में ईवीएम में या तो गड़बड़ी है या वोट बीजेपी को जा रहा हैअखिलेश ने कहा, 'मशीनें खराब होंगी तो लोकतंत्र कैसे मजबूत होगा।'

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को तीसरे चरण के लिए जारी मतदान के बीच ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप लगाये हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे भारत में ईवीएम या तो गड़बड़ हैं या फिर भाजपा के पक्ष में वोट डाल रही हैं। इससे पहले रामपुर में 300 से अधिक ईवीएम में खराबी की शिकायत सामने आई। यह शिकायत आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम ने की।

रामपुर में आजम खान और बीजेपी की जया प्रदा के बीच मुख्य मुकाबला है। अखिलेश ने चुनाव आयोग को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'पूरे भारत में ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) या तो खराब हैं या फिर बीजेपी के लिए वोट कर रही हैं।' अखिलेश ने कहा, 'जिलाधिकारी कहते हैं कि निर्वाचन अधिकारियों के पास ईवीएम चलाने की ट्रेनिंग नहीं है। साढे़ तीन सौ से अधिक ईवीएम बदली जा रही हैं।' 

सपा प्रमुख ने साथ ही कहा कि यह चुनावी प्रक्रिया के लिहाज से आपराधिक लापरवाही है, वह चुनावी प्रक्रिया, जिस पर 50 हजार करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। अखिलेश ने कहा, 'मशीनें खराब होंगी तो लोकतंत्र कैसे मजबूत होगा। मैं चाहता हूं कि बिना मशीनें खराब हुए वोटिंग हो।'

इससे पहले अखिलेश ने सैफई में पत्नी डिंपल यादव के साथ मतदान किया। उत्तर प्रदेश में दस सीटों के लिए तीसरे चरण के तहत आज मतदान हो रहा है। लोकसभा चुनाव-2019 के तीसरे चरण में गुजरात की सभी 26 और केरल की सभी 20 सीटों के साथ असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, कर्नाटक तथा महाराष्ट्र में 14-14, ओडिशा की छह, पश्चिम बंगाल की पांच, गोवा की दो और दादर नगर हवेली, दमन दीव और त्रिपुरा की एक-एक सीट पर भी मतदान जारी है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीरामपुरआज़म खानजयाप्रदा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष