लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: ओवैसी ने कहा- 'रमजान में वोटिंग का विवाद गैरजरूरी, मुस्लिमों पर मत करो राजनीति'

By विनीत कुमार | Updated: March 11, 2019 15:04 IST

रमजान का महीना 5 मई से शुरू हो रहा है। इस दौरान 6 मई, 12 मई और 19 मई को भी वोट डाले जाने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरमजान के दौरान वोटिंग की तारीखों पर छिड़ा है विवादमुस्लिम स्कॉलर्स और कुछ नेताओं के सवाल उठाने का ओवैसी ने किया विरोधओवैसी ने कहा- 'पूरा विवाद गैरजरूरी, मुस्लिमों और रमजान पर न हो राजनीति'

रमजान के महीने के दौरान लोकसभा चुनाव के आखिरी तीन चरण के मतदान की तारीखों को लेकर शुरू हुए विवाद को AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पूरी तरह से गैरजरूरी बताया है। ओवैसी ने कुछ मुस्लिम नेताओं के उलट कहा कि इस महीने में मतदान की तारीख होने से वोटिंग प्रतिशत ज्यादा होगा क्योंकि मुस्लिम वोटर पर तमाम दूसरे कामों का बोझ नहीं होगा।

ओवैसी ने कहा, 'पूरा विवाद ही गैरजरूरी है। मैं राजनीतिक पार्टियों से कहना चाहूंगा कि वे कृपया जो भी कारण हों वे मुस्लिम समाज और रमजान का इस्तेमाल नहीं करे।'

ओवैसी ने साथ ही कहा, 'मुस्लिम निश्चित रूप से रमजान में उपवास पर होंगे। वे बाहर जाएंगे, ऑफिस जाएंगे और गरीब से गरीब आदमी भी उपवास करेगा। मेरा मानना है कि इस महीने (रमजान) में वोटिंग प्रतिशत बढ़ेगा क्योंकि वह दुनिया के दूसरे कामों से फ्री होगा।' 

दरअसल, रमजान का महीना 5 मई से शुरू हो रहा है। इस दौरान  6 मई, 12 मई और 19 मई को भी वोट डाले जाने हैं। इसमें ज्यादातर सीटें यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल और दिल्ली की होंगी। ऐसे में कुछ लोगों ने लोकसभा चुनाव की तारीखों पर नाराजगी जताई है। 

आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान ने रमजान के दौरान वोटिंग पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया, '12 मई का दिन होगा दिल्ली में रमजान होगा मुसलमान वोट कम करेगा इसका सीधा फायदा बीजेपी को होगा।' दूसरी ओर टीएमसी नेता फरहाद हकीम ने इसमें साजिश की तरफ इशारा करते हुए कहा कि बीजेपी नहीं चाहती कि अल्पसंख्यक मतदान करें। चुनाव आयोग को इसका ध्यान रखना चाहिए।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने रविवार को लोक सभा चुनाव-2019 की तारीखों का ऐलान कर दिया था। इसके तहत 543 सीटों के लिए 7 चरणों में इस बार चुनाव कराये जाएंगे। पहले चरण का चुनाव 11 अप्रैल को होना है। वहीं, वोटों की गिनती 23 मई को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावअसदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों