लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे ने साधा शरद पवार पर निशाना, कहा- मैं दूसरों के बच्चों की मांगों को भी पूरा करता हूं 

By भाषा | Updated: March 13, 2019 19:59 IST

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि वह दूसरे के बच्चों की मांगों को भी पूरा करने में विश्वास रखते हैं और उनका इस्तेमाल “बर्तन साफ करवाने” में नहीं करते। 

Open in App

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय के भाजपा में शामिल होने को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार पर निशाना साधते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि वह दूसरे के बच्चों की मांगों को भी पूरा करने में विश्वास रखते हैं और उनका इस्तेमाल “बर्तन साफ करवाने” में नहीं करते। 

कांग्रेस के लिये बड़े झटके के तौर पर विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया था क्योंकि उन्हें अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अपने गृह क्षेत्र अहमद नगर से टिकट नहीं मिल सका था। सुजय ने ठाकरे से बुधवार को यहां उनके आवास पर मुलाकात की और अपनी उम्मीदवारी के लिये शिवसेना के समर्थन की मांग की। 

अहमदनगर सीट कांग्रेस की गठबंधन सहयोगी राकांपा के खाते में चली गई है और वह सुजय के लिये अहमदनगर सीट खाली करने को तैयार नहीं थी। ठाकरे ने कहा, “अपने बेटे की तरह, मैं दूसरों के बच्चों की भी देखभाल करता हूं। यह शिवसेना की शैली नहीं है कि दूसरे के बच्चों का इस्तेमाल बर्तन साफ कराने के लिये करे। शिवसेना आम आदमी के लिये है।” 

पवार ने कल सुजय के लिये अहमदनगर सीट न छोड़ने के फैसले को न्यायोचित ठहराया था। पवार ने राधाकृष्ण विखे पाटिल पर निशाना साधते हुए कल कहा था, “सुजय विखे पाटिल एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जा रहे हैं और चुनाव लड़ने के लिए एक खास सीट पर जोर दे रहे हैं। उनकी अपरिपक्व इच्छा को पूरा करना दूसरे दलों की जिम्मेदारी नहीं है। अपने बेटे की इच्छाओं को आपको खुद पूरा करना चाहिए,मैं अपने बच्चे की इच्छाओं को पूरा करूंगा। मुझे किसी दूसरे की इच्छा क्यों पूरी करनी चाहिए?” ठाकरे ने कहा कि शिवसेना ने अपनी सूची को लगभग अंतिम रूप दे दिया है जिसे अगले दो दिनों में जारी कर दिया जाएगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावउद्धव ठाकरेशरद पवारमहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब