लाइव न्यूज़ :

बिहारः इस बार में बदली रहेगी चुनावी फिजा, लालू की खलेगी कमी और NDA का मोर्चा संभालेंगे नीतीश कुमार

By एस पी सिन्हा | Updated: March 11, 2019 17:32 IST

2014 के चुनाव से पहले जदयू भाजपा से अलग हो गई थी, लेकिन इस बार दोनों साथ हैं. वहीं राजद के साथ रहने वाली जदयू इस बार उससे अलग होकर चुनौती दे रही है. 2015 में लालू के साथ मिलकर बिहार में सरकार बनाने वाले नीतीश एक बार फिर भाजपा के साथ हैं तो कांग्रेस हमेशा की तरह भाजपा के सामने खड़ी है.

Open in App

बिहार की 40 सीटों पर इस बार दिलचस्प मुकाबला होने वाला है. 2014 के मुकाबले बिहार में इस बार तस्वीर बदली हुई है. एनडीए की स्टार प्रचारकों की टीम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान तो प्रमुख तौर पर रहेंगे हीं. लेकिन, राज्य में हुए विकास कार्य व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की छवि को आधार बना कर एनडीए चुनाव मैदान में उतरेगा. 

वैसे बिहार में इस बार 2014 के लोकसभा चुनाव जैसा माहौल नहीं है क्योंकि पिछले चुनाव के दुश्मन इस बार दोस्त हैं।बिहार में मुकाबला इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि कई विपक्षी चेहरे जो कभी सरकार के साथ होते थे इस बार चुनावी मैदान में आमने-सामने होंगे. यूं कहें कि इस बार पांच साल पहले की स्थिति से काफी कुछ बदल गई है. 

2014 के चुनाव से पहले जदयू भाजपा से अलग हो गई थी, लेकिन इस बार दोनों साथ हैं. वहीं राजद के साथ रहने वाली जदयू इस बार उससे अलग होकर चुनौती दे रही है. 2015 में लालू के साथ मिलकर बिहार में सरकार बनाने वाले नीतीश एक बार फिर भाजपा के साथ हैं तो कांग्रेस हमेशा की तरह भाजपा के सामने खड़ी है. इन सब के बीच जहां एनडीए को मोदी-नीतीश के चेहरे पर भरोसा है तो महागठबंधन को लालू की कमी का ऐहसास भी बखूबी हो रहा है. 

पांच साल के इस लंबे समय में भाजपा से भी उसके सहयोगियों का साथ छूटा है जिसमें उपेंद्र कुशवाहा जैसे नेता शामिल हैं, साथ ही जीतन राम मांझी जैसे नेताओं की भी कई पार्टियां भी इस चुनाव में ताल ठोंक रही हैं. भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए की बात करें तो इस बार भी उसके साथ जदयू और लोजपा जैसे दल हैं, जिनके बीच सीटों की शेयरिंग का फार्मूला भी तय हो चुका है. लेकिन महागठबंधन में अभी तक न तो सीटों के बंटवारे को लेकर बात बनी है और न ही महागठबंधन की बिहार में अगुआई करने वाले नेता की.

इन सब के बीच सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक समेत बिहार में की गई शराबबंदी और सवर्णों को दिए गए आरक्षण के मसले ऐसे हैं, जो एनडीए को महागठबंधन के वनस्पत फिलहाल मजबूत दिख रहे हैं. चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 13 प्वांइंट रोस्टर पर भी बड़ी फैसला लेकर बड़ी जीत हासिल करने की कोशिश की है. 

वहीं, उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा इस बार एनडीए से बाहर हो गई है. उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन के साथ खड़े हैं. उनके साथ पार्टी के एक सांसद रामकुमार शर्मा भी हैं. दूसरा खेमा जहानाबाद के सांसद अरुण कुमार का है. अरुण कुमार ने अपनी अलग पार्टी बना ली है. चुनाव आयोग ने उन्हें अलग चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिया है. तीसरा खेमा रालोसपा के दो विधायकों की है, यह खेमा जदयू के साथ खड़ा है. 

रालोसपा में रहे और उपेंद्र कुशवाहा को राज्य का अगला मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने भी उनका साथ छोड़ अब उन्हें चुनौती भी दे रहे हैं. नागमणि ने जदयू के साथ आने का संकेत दिया है. फिलहाल एनडीए के साथ जदयू के अलावा लोजपा मजबूती के साथ खड़ी दिख रही है. दूसरी ओर महागठबंधन में उपेंद्र कुशवाहा और सन ऑफ मल्लाह के आने से विरोधी कुनबा अपने को दमदार मान रहा. 

महागठबंधन के साथ जीतनराम मांझी और भाकपा-माले भी होगी. पिछले 43 सालों में पहली बार ऐसा मौका होगा, जब चुनावी परिदृश्य से राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव बाहर होंगे और जेल से ही चुनावी कमान संभालेंगे. हालांकि उनके वकीलों ने जमानत याचिका दाखिल की है. लेकिन अगर उन्हें जमानत मिल भी गई तो चुनाव प्रचार करने की इजाजत मिलेगी या नहीं, यह कोई नहीं जानता. ऐसे में बिहार में मुकाबला इसबार  रोचक होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारजेडीयूआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब