लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणा पत्र- 'हम निभाएंगे', मनरेगा और किसानों के लेकर किया बड़ा ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2019 13:03 IST

Open in App

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र मंगलवार को जारी कर दिया। इसमें कांग्रेस ने NYAY स्कीम के तहत गरीब परिवारों को सालाना 72000 रुपये देने से लेकर मनरेगा और किसानों को लेकर कई बड़े ऐलान किये गये हैं। राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम में कांग्रेस के घोषणा पत्र को जारी किया। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को 'जन आवाज घोषणा पत्र' नाम दिया है।  

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो मनरेगा के तहत रोजगार गारंटी के दिन को 100 से बढ़ाकर 150 किया जाएगा। साथ ही किसानों के लिए अलग से भी बजट लाया जाएगा। वहीं, न्यूनतम आय योजना (NYAY) के तहत देश के 20 फीसदी गरीब परिवारों को सालाना 72, 000 रुपये दिये जाने का वादा है।

02 Apr, 19 12:50 PM

स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने का काम करेंगे। हमारा फोकस होगा कि गरीब को हाई क्लास अस्पताल मिले। यह हमारे पांच बड़े लक्ष्य हैं। हम इस पर काम करेंगे: राहुल गांधी 

02 Apr, 19 12:50 PM

शिक्षा पर-जीडीपी का 6 फीसदी पैसा हिन्दुस्तान के शिक्षा के लिए दिया जाएगा, नरेंद्र मोदी की सरकार ने इसे घटाने का काम किया है: राहुल गांधी

02 Apr, 19 12:49 PM

किसान अगर पैसा वापस नहीं करते हैं तो उन्हे जेल में डाल दिया जाता है। लेकिन अब अगर किसान पैसा जमा नहीं कर पाये तो उसके खिलाफ क्रिमिनल ऑफेंस नहीं बल्कि सिविल ऑफेंस माना जाएगा: राहुल गांधी

02 Apr, 19 12:45 PM

हमारे घोषणापत्र का पहला थीम है 'न्याय'। हमारी पहली गारंटी है कि हिंदुस्तान के 20 प्रतिशत गरीब परिवारों को सालान 72000 रुपये दिये जाएंगे। पहला काम गरीबों की जेब में पैसा जाएगा, किसानों के लिए किसान बजट आएगा: राहुल गांधी

02 Apr, 19 12:48 PM

हम सत्ता में आये तो मनरेगा के तहत 100 दिन रोजगार गारंटी को बढ़ाकर 150 दिन कर देंगे: राहुल गांधी

02 Apr, 19 12:47 PM

तीन साल के लिए युवाओं को बिजनेस खोलने के लिए कोई परमिशन की जरूरत नहीं है, हम युवाओं का साथ देगा: राहुल गांधी

02 Apr, 19 12:46 PM

हमारा दूसरा बड़े मुद्दा रोजगार है। हम 22 लाख सरकारी रोजगार खाली पड़े हैं। इसे सरकार मार्च 20, 2020 तक भर के दे देगी। 10 लाख युवाओं को ग्राम पंचायत में जगह दी जाएगी: राहुल गांधी

02 Apr, 19 12:42 PM

जब हमने घोषणा पत्र बनाने को लेकर शुरुआत की थी तो बात हुई थी कि इसे हमें बंद कमरे में नहीं बनाना चाहिए। मैं चाहता था कि जो भी इसमें शामिल किया जाएगा। वह सही हो, सच हो। क्योंकि आजकल रोज हमारे प्रधानमंत्री की ओर से झूल बोला जा रहा है: राहुल गांधी

02 Apr, 19 12:40 PM

कांग्रेस के घोषणापत्र का अनावरण हुआ। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह जैसे बड़े नेताओं ने किया कांग्रेस के घोषणापत्र का अनावरण।

02 Apr, 19 12:36 PM

मनमोहन सिंह ने कहा- 'कांग्रेस के घोषणापत्र का लक्ष्य देश का विकास है। कई लोगों की कोशिशों से यह घोषणापत्र तैयार हुआ है। कांग्रेस के इतिहास में आज का दिन अहम है। हमारी कोशिश है हर समस्या का समाधान निकाला जाए। इस घोषणा पत्र में अर्थव्यवस्था, बेहतर व्यापार पर ध्यान दिया गया है।'

02 Apr, 19 12:32 PM

पी. चिदंबर ने कहा- पिछले 5 सालों में करोड़ो नौकरियां चली गई। फिलहाल देश में तीन बड़े मुद्दे हैं- रोजगार, महिला सुरक्षा और किसानों की दुर्दशा।

02 Apr, 19 12:29 PM

पी. चिंदबरम ने कहा कि घोषणा पत्र में आंतरिक सुरक्षा, किसानों, युवाओं की बात कही गई है।

02 Apr, 19 12:27 PM

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को 'जन आवाज घोषणा पत्र' नाम दिया है। घोषणापत्र जारी करने लिए कार्यक्रम शुरू हो चुका है। अभी मंच पर सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित पी चिदंबरम और कई कांग्रेस के दूसरे बड़े नेता मौजूद हैं।

02 Apr, 19 12:06 PM

कांग्रेस के कई बड़े नेता दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। राहुल गांधी सहित सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी भी मौजूद।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?