लाइव न्यूज़ :

लोकसभा ने डेटा संरक्षण विधेयक संबंधी समिति में 3 नए सदस्यों को शामिल करने को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: August 4, 2021 21:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त लोकसभा ने डेटा संरक्षण विधेयक, 2019 संबंधी संसद की संयुक्त समिति में तीन नए सदस्यों को शामिल करने को बुधवार को मंजूरी प्रदान की।

यह समिति सरकारी एवं निजी कंपनियो द्वारा लोगों के डेटा के उपयोग का नियमन करने के प्रयास के तहत लाये गए विधेयक की छानबीन कर रही है।

भाजपा सांसद पीपी चौधरी ने तीन नए सदस्यों को इस समिति में शामिल करने का प्रस्ताव किया जिसे लोकसभा ने ध्वनिमत से मंजूरी दी।

इस समिति में द्रमुक के दयानिधि मारन, भाजपा के सत्यपाल सिंह एवं अपराजिता सारंगी शामिल किए गए हैं।

द्रमुक की कनिमोई के समिति से इस्तीफा देने और भाजपा सांसदों अजय भट्ट और मीनाक्षी लेखी के केंद्रीय मंत्री बन जाने से समिति में तीन सदस्यों के स्थान रिक्त हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे