लाइव न्यूज़ :

लोकसभा ने अर्हित वित्तीय संविदा द्विपक्षीय नेटिंग विधेयक को दी मंजूरी

By भाषा | Updated: September 21, 2020 08:51 IST

कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी, बीजद के अनुभव मोहंती, तेदेपा के राममोहन नायडू और कुछ अन्य सदस्यों ने नरेंद्र मोदी सरकार के इस विधेयक का समर्थन किया।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसे निचले सदन में चर्चा एवं पारित होने के लिये पेश किया। सदन में संक्षिप्त चर्चा के बाद विधेयक को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गयी।

नयी दिल्ली: लोकसभा ने रविवार को अर्हित वित्तीय संविदा द्विपक्षीय नेटिंग विधेयक-2020 (बाईलेटरल नेटिंग ऑफ क्वालिफाइड फाइनेंशियल कांट्रेक्ट बिल) को मंजूरी प्रदान कर दी। इस विधेयक के माध्यम से देश के वित्तीय बाजार में अर्हित यानी पात्र वित्तीय संविदाओं की द्विपक्षीय नेटिंग की प्रवर्तनीयता का उपबंध करके वित्तीय स्थायित्व सुनिश्चित करने का प्रावधान किया गया है।

नेटिंग वित्तीय अनुबंधों के कर्ज, निपटान, नकदी और अन्य जोखिम को कम करने की एक एक व्यवस्था है। इसमें दो या उसे अधिक देनदारियों को जोड़कर शुद्ध देनदारी निकाली जाती है और उसका निपटान किया जाता है। इसके तहत भुगतान के समय प्रत्येक पक्ष अपने द्वारा दी जाने वाली राशि को जोड़ेगा और सकल राशि में जो अंतर होगा यानी जो शुद्ध देनदारी होगी, उसका भुगतान संबंधित पक्ष करेगा।

कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी, बीजद के अनुभव मोहंती, तेदेपा के राममोहन नायडू और कुछ अन्य सदस्यों ने विधेयक का समर्थन किया। वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसे निचले सदन में चर्चा एवं पारित होने के लिये पेश किया। सदन में संक्षिप्त चर्चा के बाद विधेयक को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गयी।

चर्चा का जवाब देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह सदस्यों का इस विधेयक का समर्थन करने के लिए धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि दुनिया के करीब 50 देशों में इस तरह की कानूनी प्रावधान है। यह भारत के हित में है। मंत्री ने कहा कि इससे देश की वित्तीय प्रणाली को लाभ मिलेगा।  

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलअनुराग ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत"लोकतंत्र पर धब्बा": संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

भारतराजा वारिंग समेत ये 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से सस्पेंड, स्पीकर पर कागज़ फेंकने के आरोप

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ