लाइव न्यूज़ :

लोकसभा-राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' बयान को लेकर जमकर हंगामा

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 13, 2019 13:54 IST

Lok Sabha adjourned: शीतकालीन सत्र के आखिरि दिन लोकसभा और राज्यसभा में राहुल गांधी के रेप इन इंडिया बयान को लेकर हुआ जमकर हंगामा

Open in App
ठळक मुद्देशीतकालीन सत्र के आखिरी दिन लोकसभा में राहुल गांधी के बयान को लेकर जमकर हंगामासत्तारूढ़ दल बीजेपी के सांसदों ने की राहुल गांधी से माफी की मांग

शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन लोकसभा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की झारखंड रैली में की गई रेप इन इंडिया टिप्पणी को लेकर हुए हंगामे के बीच पहले दिन में 12 बजे तक और फिर अनिश्चिकाल के लिए स्थगित हो गई। इसके कुछ देर बाद ही राज्यसभा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई।

शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन लोकसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर को एंटी-मैरीटाइम पाइरेसी बिल 2019 पेश करना था, लेकिन राहुल गांधी के इस बयान को लेकर सत्तारूढ़ बीजेपी के सदस्यों के हंगामे की वजह से ये बिल पेश नहीं हो पाया। 

शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी के सांसदों ने राहुल गांधी के बयान को लेकर जमकर हंगामा किया और उनसे माफी की मांग की। 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल के बयान को देश की महिलाओं का अपमान बताते हुए उन्हें सजा दिए जाने की मांग की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से सदन ही नहीं पूरा देश आहत हुआ है तो उन्हें सदन ही नहीं बल्कि पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। 

शीतकालीन सत्र में पास हुए नागरिकता संशोधन बिल समेत कई विधेयक

18 नवंबर से शुरू हुए संसद के शीतकालीन सत्र में कई महत्वपूर्ण बिल पास हुए, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा नागरिकता संशोधन बिल की रही। इस बिल को लोकसभा ने सोमवार और राज्यसभा ने बुधवार को पास किया था। 

इस बिल में नागरिकता बिल 1955 में संशोधन करते हुए, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीड़न का शिकार होकर 31 दिसंबर 2014 तक भारत आने वाले गैर-अल्पसंख्यक शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है। 

वहीं शीतकालीन सत्र खत्म होने के एक दिन पहले गुरुवार को संविधान (126वां) संशोधन विधेयक राज्यसभा में पास हुआ था। इस बिल में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) समुदायों के लिए आरक्षण को 10 साल, यानी 2030 तक बढ़ाने का प्रावधान है।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलराहुल गांधीराजनाथ सिंहस्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो