लोकसभा चुनाव 2019: तेलंगाना में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भाजपा में हुए शामिल

By भाषा | Published: April 1, 2019 06:55 AM2019-04-01T06:55:32+5:302019-04-01T07:30:53+5:30

भाजपा के मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल हो गए। 

lok sabha 2019: Telangana congress leader join bjp | लोकसभा चुनाव 2019: तेलंगाना में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भाजपा में हुए शामिल

लोकसभा चुनाव 2019: तेलंगाना में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भाजपा में हुए शामिल

कांग्रेस के पूर्व महासचिव पी सुधाकर रेड्डी रविवार को भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा के मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल हो गए। 

इससे कुछ घंटे पहले रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की थी।

रेड्डी के पार्टी में शामिल होने के वक्त भाजपा के महासचिव राम माधव भी मौजूद थे।

एक ट्वीट में माधव ने रेड्डी को तेलंगाना का वरिष्ठ और जमीन से जुड़ा नेता बताया।

रेड्डी कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सचिव भी रह चुके हैं। 
 

Web Title: lok sabha 2019: Telangana congress leader join bjp