लाइव न्यूज़ :

लोकसभा 2019: राजस्थान में चुनावी बिगुल फूंकेंगे राहुल गांधी, 9 जनवरी को किसानों की रैली को करेंगे संबोधित

By भाषा | Updated: January 5, 2019 20:38 IST

उन्होंने कहा कि प्रदेश ने राहुल गांधी को आभार व्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया है। पायलट ने बताया, ‘‘कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नौ जनवरी को किसानों की रैली को संबोधित करेंगे।’’ 

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी नौ जनवरी को राजस्थान में किसानों की रैली को संबोधित करेंगे और आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के चुनाव प्रचार की भी शुरूआत करेंगे। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने यहां एक बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सत्ता में आने पर राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था और तीनों सरकारों ने यह वादा पूरा किया है।’’ 

उन्होंने कहा कि प्रदेश ने राहुल गांधी को आभार व्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया है। पायलट ने बताया, ‘‘कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नौ जनवरी को किसानों की रैली को संबोधित करेंगे।’’ 

राजस्थान में राजनैतिक मामलों के पार्टी प्रभारी अविनाश पांडे ने बताया कि यह ‘‘आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी का चुनाव प्रचार आरंभ करने’’ का अवसर भी होगा।

बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पायलट और अन्य नेताओं ने किसानों रैली को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया। 

टॅग्स :राहुल गांधीलोकसभा चुनावराजस्थानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस