लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी आज झारखंड को देंगे कई सौगात, महिला कॉलेज समेत 4 अस्पतालों का करेंगे उद्घाटन

By भाषा | Updated: February 17, 2019 10:03 IST

प्रधानमंत्री मोदी ग्रामीण पेय जलापूर्ति योजना के तहत रामगढ़ की एक योजना तथा हजारीबाग की तीन पूर्ण योजनाओं का भी रविवार को उद्घाटन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री रांची में लगभग आधे घंटे रुकेंगे तथा हवाई अड्डे के निकट आयुष्मान भारत के लाभुकों से मिलेंगे और उनका अनुभव जानेंगे।प्रधानमंत्री पीटीजी समुदाय (आदिम जनजातीय समुदाय) के लिए 2718 पाइप लाइन पेयजलापूर्ति योजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को झारखंड की अपनी यात्रा के दौरान हजारीबाग से तीन मेडिकल कॉलेजों और रामगढ़ महिला इंजीनियरिंग कॉलेज के नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन करेंगे और पांच सौ बेड के चार अस्पतालों की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री अनेक पेयजल परियोजनाओं का एवं नमामि गंगे के तहत साहिबगंज के एक घाट का उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी हजारीबाग में मेडिकल कॉलेज का करेंगे उद्घाटन

एक सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि प्रधानमंत्री कल दोपहर 2.30 बजे अपराह्न से 3.30 बजे अपराह्न तक हजारीबाग में रहेंगे। इस दौरान वह हजारीबाग दुमका और पलामू में मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन करेंगे। साथ ही, रामगढ़ में महिला इंजीनियरिंग कॉलेज के नवनिर्मित भवन का भी उद्घाटन करेंगे।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी 500 बेड के 4 अस्पतालों (हजारीबाग दुमका पलामू और जमशेदपुर) की आधारशिला भी रखेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ग्रामीण पेय जलापूर्ति योजना के तहत रामगढ़ की एक योजना तथा हजारीबाग की तीन पूर्ण योजनाओं का भी रविवार को उद्घाटन करेंगे। मोदी इसी अवसर पर साहिबगंज सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और नमामि गंगे योजना के तहत वहां मधुसूदन घाट का भी उद्घाटन करेंगे।

वह हजारीबाग के शहरी पाइप लाइन पेय जलापूर्ति योजना, हजारीबाग की 4 और रामगढ़ की दो ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। 

2718 पाइप लाइन पेयजलापूर्ति योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

प्रधानमंत्री पीटीजी समुदाय (आदिम जनजातीय समुदाय) के लिए 2718 पाइप लाइन पेयजलापूर्ति योजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कई सिंचाई योजनाओं के सुदृढ़ीकरण योजना का भी शिलान्यास करेंगे। वह हजारीबाग में आचार्य विनोबा भावे विश्वविद्यालय के ट्राइबल स्टडीज केंद्र का भी शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर ई-नाम के तहत किसानों को मोबाइल फोन क्रय किए जाने हेतु सीधे उनके खाते में राशि भेजे जाने की भी शुरुआत होगी। 

साथ ही प्रधानमंत्री गिफ्ट मिल्क स्कीम के तहत सरकारी विद्यालयों में बच्चों को गिफ्ट मिल्क के वितरण की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को भी मोदी गृह प्रवेश करायेंगे।

प्रधानमंत्री हजारीबाग से साढ़े तीन बजे रांची के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रधानमंत्री रांची में लगभग आधे घंटे रुकेंगे तथा हवाई अड्डे के निकट आयुष्मान भारत के लाभुकों से मिलेंगे और उनका अनुभव जानेंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलोकसभा चुनावझारखंडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए