लाइव न्यूज़ :

इस तरह मनाई जा रही है लोहड़ी, देखें खूबसूरत तस्वीरें 

By धीरज पाल | Updated: January 13, 2018 13:04 IST

लोहड़ी के पीछे किंवदंती है कि एक डाकू की वजह से मनाया जाता है लोहड़ी का त्यौहार

Open in App

इस वक्त पूरे देश में लोहड़ी की धूम मची हुई है। यह त्यौहार पंजाब और उत्तर भारत के कुछ राज्यों में लोहड़ी का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। पंजाब में तो इसका अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। रंग बिरंगे कपड़ों और फुल्कारियों में पंजाबी लड़कियां सजी होती हैं। पंजाबी लड़के भी कुरते पजामे और सुन्दर पगड़ियों में देखने को मिलते हैं। चारों ओर इसदिन जश्न का माहौल होता है।

तस्वीरों के माध्यम से देखते हैं कैसे मन रही है लोहड़ी का त्यौहर

लोहड़ी की शाम को बीच में आग जलाकर सभी आग के फेरे लेते हैं। आग में तिल, गुड़ डाला जाता है और यह प्रार्थना की जाती है कि इस जलती आग में उनके दुःख नष्ट भी जलकर नष्ट हो जाएं। लोहड़ी का ये त्यौहार खुशियों को दर्शाता है लेकिन क्या आप इस त्यौहार की कहानी जानते हैं? क्या जानते हैं कि लोहड़ी क्यों मनाते हैं? 

क्यों मनाई जाती है लोहड़ी 

एक लोक प्रचलित कहानी के अनुसार सुंदरी और मुंदरी नाम की दो बहनें थीं। बचपन में ही पिता की मौत हो जाने के कारण ये दोनों अपने चाचा के पास आ गईं। लेकिन जालिम चाचा ने दोनों को एक जमींदार को बेचने की सोची। ये बात जैसे ही दुल्ला भट्टी नाम के डाकू को पता चली तो उसने चाचा के चंगुल से दोनों लड़कियों को छुड़ाया। दोनों को दुल्ला भट्टी ने अपने यहां शरण दी। उनका लालन पोषण किया। 

जब लड़कियां बड़ी हो गईं तो उसने दो अच्छे वर ढून्ढ कर उनकी शादी करने का सोचा। शादी बहुत जल्दी-जल्दी में की गई। दुल्ला भट्टी ने आग जलाई और उसी आग के आसपास फेरे लेते हुए दोनों लड़कियों की शादी कर दी गई। कहते हैं दूल्हा भट्टी के पास दोनों बहनों को देने के लिए कुछ नहीं था इसलिए उसने दोनों की झोली में गुड़ डाला और उन्हें विदा कर दिया।

इसी कहानी को आधार मानते हुए आज लोहड़ी का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। इसदिन पंजाब में पतंगबाजी करने का भी चलन है। लोहड़ी की शाम को भंगड़े और गिद्दे से खूब रौनक लगाई जाती है।

टॅग्स :लोहड़ीमकर संक्रांतिपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ऐ वल्गर गाना मत गाओ यहां...': तेज प्रताप यादव ने गाने के बीच में सिंगर को अश्लील भोजपुरी गाना गाने से रोका | VIDEO

भारतमकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज में सियासी चहल-पहल?,  चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का किया स्वागत

क्राइम अलर्टमकर संक्रांति पर घर में मातम?, संगारेड्डी में पतंग की डोर से गला कटने से मजदूर की मौत और बीदर में पतंग के मांझे से गला कटने से संजीव कुमार होसमानी की मौत

भारतदही-चूड़ा भोज और खरमास खत्म?, बिहार में 'खेला', राजनीतिक संदेश और संभावित समीकरणों का इशारा

भारत'सूर्यदेव सबका कल्याण करें', पीएम मोदी ने मकर संक्रांति समेत पोंगल की देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम