लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना संकट से जूझ रहे लोगों के फसलों पर अब टिड्डी दलों के हमले की आशंका, सरकार ने एडवाइजरी जारी कर किसानों को किया अलर्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: May 27, 2020 16:07 IST

बिहार में मक्का, सब्ज़ियों, आम और लीची की फसल इस समय खेतों और बागीचे में हैं, ऐसे में इनको सबसे अधिक नुक़सान होगा. कृषि विभाग जल्द ही कीट के प्रबंधन को लेकर एडवाइजरी जारी कर देगा ताकि बडे पैमाने पर बगीचों और खेतों में कीटनाशक का छिडकाव हो सके.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संकट से जूझ रहे बिहारवासियों के सामने एक और संकट आता दिख रहा है राज्य में टिड्डी अटैक का अलर्ट जारी किया गया है.

पटना: कोरोना संकट से जूझ रहे बिहारवासियों के सामने एक और संकट आता दिख रहा है और इसके लिए राज्य सरकार के द्वारा चेतावनी भी जारी कर दी गई है. राज्य में टिड्डी अटैक का अलर्ट जारी किया गया है. सरकार ने इसके लिए बजाप्ता एडवाइजरी जारी की है. उसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि पाकिस्तान से निकला टिड्डियों का दल यूपी के सीमावर्ती जिलों तक पहुंच चुका है.ऐसे में बिहार के किसानों के सामने टिड्डी की मुसीबत भी आने वाली है. 

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि अगले दो दिनों में सूबे में टिड्डियों का हमला हो सकता है. टिड्डियों का ये आतंकी दल राजस्थान पार कर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुका है. कृषि वैज्ञानिकों का कहना है अगर उत्तर प्रदेश में इसको इसका कोई उपाय नहीं किया गया तो ये टिड्डी दल दो दिनों में बिहार की सीमा में प्रवेश कर जाएगा. यूपी और मध्य प्रदेश में टिड्डियों ने फसलों पर कहर बरपाया है लिहाजा अब बिहार में भी इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. सरकार के द्वरा जारी के मुताबिक टिड्डी दल मक्का के साथ-साथ आम, लीची और अन्य सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इससे बचाव के लिए खेतों में कीटनाशक का छिडकाव करने को कहा गया है. कृषि विभाग ने किसानों को चेतावनी संदेश जारी कर यह सूचना दी है कि जिस किसी इलाके में भी टिड्डी दिखाई पडे उसकी जानकारी तुरंत विभाग को दें. टिड्डियों का प्रकोप फसलों को भारी नुकसान पहुंचाता है. टिड्डी दल जहां पहुंचता है वहां की फसलें बर्बाद हो जाती हैं. फसलों पर बैठकर यह पूरी तरह से उसे चट कर जाते हैं. कीटनाशकों जरिए ही इनका मुकाबला किया जा सकता है.

बिहार में मक्का, सब्ज़ियों, आम और लीची की फसल इस समय खेतों और बागीचे में हैं, ऐसे में इनको सबसे अधिक नुक़सान होगा. कृषि विभाग जल्द ही कीट के प्रबंधन को लेकर एडवाइजरी जारी कर देगा ताकि बडे पैमाने पर बगीचों और खेतों में कीटनाशक का छिडकाव हो सके. टिड्डीयां जिस भी फसल पर बैठती हैं उसको पूरी तरह नष्ट कर देती हैं. टिड्डी दल में करोडों की संख्या में लगभग दो ढाई इंच लंबे कीट होते हैं जो कुछ ही घंटे में किसान के खेत को साफ कर देते हैं.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया