लाइव न्यूज़ :

lockdown in UP: राज्य के 15 जिलों में कोरोना हॉटस्पॉट, रणनीति कारगर, देश भर में हो रही तारीफ

By भाषा | Updated: April 11, 2020 19:54 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 448 हो गई। अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि शनिवार सुबह तक 15 और मामले सामने आए जिनमें से आठ तबलीगी जमात से जुड़े हैं। अवस्थी ने बताया कि मेरठ में चार नए मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअवस्थी ने बताया कि 15 जिलों में चिन्हित 125 हॉटस्पॉट से संक्रमण के 329 मामले सामने आए हैं।कुल 2942 संदिग्ध लोगों की पहचान की गई है जिनमें से 2863 लोगों को पृथक किया गया है।

 

प्रभावी साबित हो रही है 15 जिलों में कोरोना हॉटस्पॉट : उत्तर प्रदेश सरकार

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को कहा कि राज्य के 15 जिलों में कोरोना हॉटस्पॉट (अति प्रभावित क्षेत्र) को सील करने की नीति प्रभावी साबित हो रही है और अन्य राज्य भी इसे अपना रहे हैं।

अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि चार दिन पहले उत्तर प्रदेश ने कोरोना वायरस हॉटस्पॉट को लेकर रणनीति बनाई थी जिसकी देशभर में तारीफ हो रही है। कुछ राज्यों ने इस नीति को अपनाना शुरू कर दिया है।

अवस्थी ने बताया कि 15 जिलों में चिन्हित 125 हॉटस्पॉट से संक्रमण के 329 मामले सामने आए हैं। कुल 2942 संदिग्ध लोगों की पहचान की गई है जिनमें से 2863 लोगों को पृथक किया गया है। हॉटस्पॉट में कड़ाई बरतने का प्रभावी असर हुआ है। इससे वायरस के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी।

अवस्थी ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने के लिए 61 प्राथमिकी दर्ज की गई है । ज्यादातर मामले बरेली और गाजियाबाद के हैं । तबलीगी जमात से जुड़े 2428 भारतीय नागरिकों की पहचान की गई है जिनमें से 2231 को पृथक किया गया है।

मेरठ में आज की घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस कुछ लोगों को पृथक कराने गई थी। पुलिस दल पर पथराव किया गया जिससे सिटी मजिस्ट्रेट घायल हो गए लेकिन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जमात से जुड़े विदेशी नागरिकों को पृथक किया गया है । कुल 259 पासपोर्ट जब्त किए गए हैं । विदेशी नागरिकों में 66 लोग नेपाल से हैं।

आगरा और लखनऊ में तीन तीन, गाजियाबाद में दो तथा बुलंदशहर, बदायूं और भदोही में एक-एक मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 448 संक्रमित मामलों में से 254 जमात से जुड़े हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक चार लोगों की मौत हुई है। ये मौतें बस्ती, मेरठ, वाराणसी और आगरा में हुई।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनायोगी आदित्यनाथलखनऊकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया